Thursday, March 28, 2024
featured

बिग बॉस: दिव्या ने प्रियांक और बेनाफ्शा का वीडियो किया वायरल….

SI News Today

पिछले कई दिनों से बिग बॉस 11 के घर में प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला एक दूसरे के साथ पक्की दोस्ती निभाते दिख रहे हैं। बेनाफ्शा और प्रियांक के बीच कुछ ज्यादा ही नजदीकियां बढ़ रही हैं। प्रियांक इस दौरान यह कहते हुए भी पाए गए हैं कि वह खुद को और बेनाफ्शा को लेकर कंफ्यूज हैं। जबकि वह इस बात को अच्छे से जानते हैं कि घर के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड उनका इंतजार कर रही हैं।

वहीं बेनाफ्शा के बॉयफ्रेंड भी उनका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वह कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। घर में प्रियांक की इन बातों से उनकी गर्ल्फ्रेंड दिव्या अग्रवाल डिस्टर्ब हो रही हैं। दिव्या ने कहा है कि, ‘मुझे ऐसा लग रहा है मानो प्रियांक ने मुझे बेवकूफ बनाया हो। प्रियांक ने मेरे साथ ऐसा कभी नहीं किया जो बिग बॉस के घर अंदर हो रहा है। प्रियांक बेनाफ्शा के लिए वह सब कर रहे हैं। मैं बेनाफ्शा और प्रियांक को जज नहीं कर रही हूं। लेकिन घर के अंदर और भी मेंबर्स हैं जो अपनी एक हद में रह रहे हैं। उदाहरण के लिए हितेन – वह हर लड़की से दूरी बनाए हुए हैं।’

घर में प्रियांक और बेनाफ्शा के बीच बढ़ रही नजदीकियों से परेशान होकर दिव्या ने कह दिया है कि वो प्रियंक को कभी माफ नहीं करेंगी। दिव्या ने बिग बॉस 11 के एक एपिसोड का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि प्रियांक बेनाफ्शा के साथ कुछ ज्यादा नजदीक हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा- ये दस्ती है..? अपने इस पोस्ट में दिव्या ने साफ किया है कि वो ये सब देखने के बाद प्रियांक को कभी दूसरा मौका नहीं देंगी।

SI News Today

Leave a Reply