अनिल कपूर से जब पूछा गया था कि क्या वो स्पोर्स्ट्सपर्सन अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अपने बेटे हर्शवर्धन कपूर के ऑन स्क्रीन पिता की भूमिका निभाएंगे? तब एक्टर ने कहा था कि इसपर बात करना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा था- आज के समय पर जब आप कोई फिल्म करते हैं तो उसमें बहुत सारी लेयर और बॉक्स होते हैं, स्क्रिप्ट, बजट, स्टूडियो। जब ये सभी चीजें एक साथ आ जाएं तब आपको किसी फिल्म के लिए तैयारी शुरू करनी चाहिए। निश्चित रूप से बातचीत जारी है लेकिन अभी इसपर बोलना बहुत जल्दी होगा।
खैर यह तो अभी नहीं पता है कि अनिल कपूर ने डील साइन की है या नहीं लेकिन उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर ने जरूर डील साइन कर ली है। हर्षवर्धन ने इस खबर को खुद कंफर्म करते हुए बताया कि वो 34 साल के अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। 2008 में हुए ओलंपिक गेम्स मे बिंद्रा 10 मीटर एयर राइफल में व्यक्तिगत तौर पर स्वर्ण पदक लाने वाले पहले भारतीय बने थे। दो फिल्मों में नजर आ चुके एक्टर ने स्पोर्ट्स लीजेंड अभिनव के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की। इसे उन्होंने कैप्शन दिया- शुरूआत बहुत स्पेशल होती हैं। खासतौर से जब आपको ऐसा किरदार निभाने का मौका मिले जिसने देश को दुनियाभर में गौरान्वित किया हो। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे अभिनव बिंद्रा का किरदार निभाने का मौका मिला और उम्मीद करता हूं कि लीजेंड के साथ न्याय करुंगा।
कुछ दिनों पहले हर्षवर्धन कपूर सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के साथ अपने कथिल रिश्ते की वजह से सुर्खियों में छाए हुए थे। दोनों को साथ में कई बार डिनर डेट पर मुंबई में देखा गया था। लेकिन बाद में दोनों ने अलग होने का निर्णय ले लिया था। इससे पहले खबर थी कि दोनों एक दूसरे को बेबी कहकर बुलाते हैं। कुछ दिनों पहले मिर्जिया स्टार को सुबह के पांच बजे जुहू में बने सारा के नए घर से बाहर आते हुए देखा गया था।ऐसा माना जाता था कि सारा और हर्ष बॉलीवुड के लेटेस्ट लवबर्ड हैं। दोनों को साथ में कई बार समय बिताते हुए देखा जाता है। कुछ दिनों पहले ही दोनों को डिनर करते हुए देखा गया था।