Sunday, April 20, 2025
featured

आनंद आहूजा के साथ सोनम कपूर ने लंदन में दोस्त की शादी की अटेंड..

SI News Today

इस समय सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में बिजी हैं। इसके बावजूद अपने बिजी शूट से समय निकालकर उन्होंने लंदन में अपनी दोस्त की शादी में शरीक होने के लिए समय निकाल ही लिया। इस शादी में वो अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ पहुंची। दोनों की साथ में तस्वीरें काफी एडोरेबल हैं जिन्हें आप मिस नहीं कर सकते। अपने इंस्टाग्राम हैंडल और इंस्टास्टोरी पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें सोनम शादीशुदा जोड़े और आनंद के साथ पोज दे रही हैं। इसके अलावा दोस्तों के साथ भी एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर की हैं।

आप विश्वास करें या ना करें लेकिन आनंद के साथ ही कपूर की बेस्ट फ्रेंड शेहला खान थक गए थे लेकिन आखिर तक सोनम बिना थके खड़े रहीं। ऐसा एक्ट्रेस के अपडेट से पता चलता है। सफेद रंग की ड्रेस में सोनम किसी परी की तरह खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आनंद ब्लैक सूट में डैपर लग रहे हैं। सोनम और आनंद ने कभी अपने रिलेशनशिप को पब्लिक में स्वीकार नहीं किया है। दोनों अपने रिश्ते को अभी प्राइवेट ही रखना चाहते हैं। लेकिन हर बार दोनों को साथ में देखकर फैंस खुश हो जाते हैं। फैमिली फंक्शन से लेकर शादियों तक और लंच डेट्स से लेकर पार्टीज तक दोनों को साथ में चिल करते हुए देखा जाता है। कथित कपल ने एक-दूसरे को बर्थडे को भी स्पेशल बनाने के लिए साथ में वक्त बिताया था।

अपने बर्थडे पर जहां सोनम दिल्ली में आनंद और अपनी बहन रिया के साथ थीं। वहं आनंद के बर्थडे एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क में मनाया था। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों को कई बार एकसाथ देखा जाता रहता है। जिससे यह साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। आनंद सोनम के परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

हाल ही में जब सोनम नीरजा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंची थी तब भी अनिल कपूर के साथ आनंद उनके साथ थे। जब नेशनल अवॉर्ड की अनाउंसमेंट की गई थी उस समय आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीरजा फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था। आनंद ने इस तस्वीर के साथ एक मैसेज भी लिखा था।

SI News Today

Leave a Reply