बॉलीवु़ड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाली बॉलीवु़ड एक्ट्रेस बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा इस मामले में उन्हें कड़ी टक्कर देती दिख रही हैं। जहां दीपिका के इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं वहीं प्रियंका के 17.3 फॉलोवर हैं। दोनों की टक्कर के मामले में एक खास बात ये भी है कि दीपिका ने जहाँ 357 पोस्ट की हैं वहीं प्रियंका ने कुल 1919 पोस्ट की हैं। अगर इस आधार पर देखें तो दीपिका प्रियंका से काफी आगे हैं।
बॉलीवु़ड की अन्य एक्ट्रेसेस में सोनम कपूर इन दोनों के बाद आती हैं। सोनम वैसे तो दीपिका से काफी पीछे हैं लेकिन वो पोस्ट करने के मामले में बहुत आगे हैं। सोनम ने अभी तक कुल 2554 पोस्ट की हैं और उनके कुल 10 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अगर हम दीपिका और सोनम के सफर को देखें तो पाएगें कि ये दोनों हर मामले में कड़ी टक्कर देती दिखती हैं। दोनों ने अपना करियर एक ही समय शुरू किया था। इसके बाद दोनों ने रणबीर कपूर को डेट किया है। आगे के सफर में भी दोनों नें कई क्लासिकल फिल्मों में काम करके फिल्म जगत के पंडितों की सुर्खियां बटोरी हैं। यहां भी अगर हम दो अलग अलग पैमानों पर देखें तो दोनों ने एक दूसरे को पछाड़ रखा है। सोनम इंस्टाग्राम पोस्ट के मामले में एक्ट्रेसेस में नं 1 हैं।
इंस्टाग्राम के एक्सपर्ट की माने तो जो लोग फैक्ट्स से जुड़ी हुई पोस्टे करते हैं उनके फॉलोअर्स बढने के बजाय कम हो जाते हैं। अगर आप हैशटैग के साथ पोस्ट करते हैं आप के इंस्टाग्राम पर पॉपुलर होने के मौके ज्यादा बढ जाते हैं। दीपिका पीकू, बाजीराव-मस्तानी जैसी फिल्मों में नजर आईं थी। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म xxx जेंडर केज में भी काम किया था जिसमें वो मशहूर हॉलीवुड अभिनेता वीन डीजल के साथ नजर आईं थीं। कुछ और एक्ट्रेसेस हैं जो सबसे ज्यादा पोस्ट करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं।
जैकलीन फर्नांडीज
1,468 posts
श्रद्धा कपूर-
837
आलिया भठ्ठ
956
सोनाक्षी सिन्हा
798
परिणिति चोपड़ा
523
अनुष्का शर्मा
440
वाणी कपूर
317