1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के एक गाने में श्रीदेवी का सेक्सी अवतार भी दर्शकों को देखने को मिला था। दरअसल, ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’ गाने में श्रीदेवी बेहद हॉट नजर आईं थी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सीन में श्रीदेवी को सेक्सी लुक देने के पीछे बोनी कपूर का बड़ा हाथ रहा है। बोनी कपूर ने इस गाने के लिए अपनी टीम को चैलेंज कर दिया कि वो श्रीदेवी को कितना सेक्सी दिखा सकते हैं।
हालांकि, उस दौरान श्रीदेवी को काफी तेज बुखार था लेकिन फिर श्रीदेवी गाने को शूट करने क् लिए तैयार हो गई थी। इस गाने को परफेक्ट बनाने के लिए टीम ने श्रीदेवी पर नए-नए प्रयोग किए। नीली साड़ी पहने बारिश में श्रीदेवी का भीगा बदन वाकई लोगों पर कहर बरपाने का काम किया। वैसे तो ये पूरी फिल्म बच्चों के लिए बनाई गई थी लेकिन इस गाने को देखकर उस समय के युवाओं की धड़कनें भी तेज हो उठी थी। श्रीदेवी को इस गाने में लोगों ने बेहद पसंद किया। बोनी कपूर भी अपनी टीम के काम को देखकर काफी इंप्रेस हुए।
फिल्म में तो श्रीदेवी अनिल कपूर के साथ रोमांस करती दिखाईं दे रही थीं लेकिन उस समय उनका बोनी कपूर से अफेयर हो गया था। उस दौरान बोनी शादीशुदा थे और अपनी पत्नी मोना कपूर के साथ रहते थे। मोना कपूर श्रीदेवी की भी अच्छी दोस्त मानी जाती थीं। यही वजह थी कि वह अक्सर उनके घर आया-जाया करती थीं।
लेकिन कुछ दिनों बाद जब बोनी कपूर और श्रीदेवी की अफेयर की खबरें सभी के सामने आ गई तो इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। आज श्रीदेवी और बोनी कपूर एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। श्रीदेवी के इस साल आई फिल्म ‘मॉम’ को भी दर्शकों ने पसंद किया और ‘मॉम’ के जरिए उन्होंने काफी दिनों बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी भी की।