Monday, April 28, 2025
featured

‘एलियन’ जैसा दिखने की चाहत में 100 बार सर्जरी करा चुका ये इंसान..

SI News Today

सर्जरी और बॉडी ट्रांसप्लांट्स के बारे में आपने सुना होगा। दुनिया भर में इसके एक से एक नमूने भी देखे होंगे। किसी के अधिक उभरे होंठ, तो कभी कोई ट्रांसप्लांट कराए ब्रेस्ट से सुर्खियों में भी आया। लेकिन क्या कभी ऐसी सर्जरी देखी या सुनी है, जो इंसान को न तो पुरुष रहने दे और न ही महिला। अमेरिका में एक इंसान ऐसी ही चाहत रखता है। जेंडरलेस एलियन जैसा दिखने के लिए वह 100 से ज्यादा सर्जरी और महंगे प्रोसीजर्स से गुजर चुका है।

कैलिफोर्निया में लॉस एंजलिस नाम की जगह है। यहां विन्नी ओह (22) रहते हैं। प्लास्टिक सर्जरीज़ और अन्य प्रोसीजर्स पर वह अब तक 50 हज़ार डॉलर पानी की तरह बहा चुके हैं। सिर्फ इसलिए कि वह जेंडरलेस एलियन दिखें। 100 से ज्यादा प्रोसीजर कराने के बाद भी वह अपने जेनिटल्स, निप्पल और बेली बटन को हटवाने के बारे में सोच रहे हैं। उनका लुक देखकर अब मेकअप आर्टिस्ट भी कहने लगे हैं कि न तो यह पुरुष है और न ही महिला।

17 साल में इस पार्ट टाइम मॉडल ने सर्जरी की शुरुआत कर दी थी। तब गाल और होठों पर फिलर कराए थे। यह काले रंग के बड़े-बड़े कॉन्टैक्ट लेंस भी पहनता है, जैसे एलियंस के होते हैं। अब वह जेनिटल्स, निप्पल और बेली बटन को हटवाने के बारे में सोच रहे हैं, जिस पर लगभग 1,60 हजार डॉलर्स खर्च होंगे। विन्नी ने बताया कि वह सेक्सलेस एलियन बनना चाहते हैं। जैसा वह अंदर से महसूस करते हैं, वैसे ही वह बाहर से दिखना चाहते हैं। पूरी तरह वह एलियन जैसे लगना चाहते हैं। वह हायब्रिड होना चाहते हैं। न कि पुरुष और महिला। यह चाहत उन्हें 17 साल की उम्र से है।

आगे कहते हैं वह सेक्सुअल ऑर्गन्स के बगैर रह सकते हैं, तो फिर वह लिंग या योनि को अपने शरीर पर हिस्से के तौर पर क्यों रखें? वह जो हैं, बस वैसा ही महसूस करना चाहते हैं। अपने कॉन्टैक्ट लेंसेस को वह अपनी जरूरत समझते हैं। वह उनके लिए किसी मोतियों के हार जैसे हैं।

विन्नी की सर्जरीज़ः एक नजर में
शरीर और चेहरे पर लेज़र ट्रीटमेंट- 35
चीक (गालों पर) फिलर- 12
ब्रो (भौं) फिलर- 2
लिप फिलर- 15
झाइयों के लिए फिलर- 10
बोटोक्स सेशंस- 5
नोज़ प्रोसीजर्स- 5
बोटोक्स अंडर आई- 1
फेशियल्स पील्स- 5
क्रायो फेशियल फ्रीजिंग- 20

SI News Today

Leave a Reply