Wednesday, April 30, 2025
featured

कब्ज से परेशान हैं तो पीजिए इन फलों के जूस, जानिए..

SI News Today

कब्ज एक सामान्य उदर समस्या है। इसमें पेट ठीक से साफ नहीं होता और इस वजह से कई तरह की दिक्कतें सामने आती हैं। कब्ज की वजह से पाचन तंत्र बुरी तरह से प्रभावित होता है और कई तरह की गंभीर समस्याएं जन्म लेती हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण शरीर में पानी की कमी को माना जाता है। शरीर में पानी की कमी की वजह से आंतों में अपशिष्ट पदार्थ सूखने लगते हैं, जिससे जब मल त्याग करना होता है तब काफी जोर लगाना पड़ता है। इसीलिए इस रोग के रोगी को अधिक मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। यूं तो कब्ज की अनेक दवाएं बाजार में मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपको घर पर ही बनाए जा सकने वाले कुछ ऐसे फलों के जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको कब्ज से निश्चित रूप से छुटकारा दिला देगा।

मोसम्बी – मोसम्बी में पाया जाने वाला एसिड आंतों से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में काफी मदद करता है। इससे कब्ज में तुरंत राहत मिलती है। मोसम्बी के जूस में एक चुटकी नमक मिला देने से उसका प्रभाव थोड़ा और बढ़ जाता है।

पाइनएप्पल जूस – कब्ज के लिए अनानास एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है। अनानास का फल और जूस दोनों कब्ज के लिए बेहद लाभदायक हैं। पाइन एप्पल में ब्रोमलेन नाम का एंजाइम पाया जाता है जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है तथा उनमें अनियमितता को नियंत्रित करता है।

नींबू का जूस – नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह पाचन के लिए सर्वोत्तम औषधि है। दो गिलास नींबू के जूस का नियमित सेवन कब्ज से जल्दी छुटकारा दिलाता है।

सेब का जूस – सेब में पाया जाने वाला सोर्बिटोल पाचन तंत्र को रेगुलेट करने में मदद करता है। यह कब्ज के लिए बेहद लाभकारी जूस है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन भी पाया जाता है।

संतरे का जूस – संतरा विटामिन सी और फाइबर का समृद्ध स्रोत है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करती है। कब्ज से निपटने में संतरा बहुत फायदेमंद है।

खीरे का जूस – खीरे में काफी मात्रा में पानी होता है, जो हमारी आंतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पेट को हल्का रखता है तथा कब्ज से काफी राहत दिलाता है।

SI News Today

Leave a Reply