कल यानी 25 मई को बॉलीवुड फइल्म निर्देशक करण जौहर का बर्थडे था। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से स्टार्स और सेलिब्रटी पार्टी में पहुंचे थे। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर रणबीर कपूर का ध्यान अपनी तरफ खींचने और उनसे बात करने की कोशिश करते हुए नजर आईं। यह काफी दिलचस्प बात लगती है। जाह्नवी और रणबीर के बीच कोई कॉमन ग्राउंड नहीं है शायद इसी वजह से फिल्म निर्माता का बर्थडे उनके लिए बातचीत का अच्छा अवसर साबित हुआ। फोटोज में साफ है कि जाह्नवी बहुत सुंदर लग रही थीं। पार्टी में उनके सौतेले भाई अर्जुन भी मौजूद थे और उन्होंने अर्जुन से एक निश्चित दूरी बनाई हुई थी। कुछ दिनों पहले अपनी सौतेली बहनों के साथ रिश्ते पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि हम ज्यादा मिलते नहीं है इसलिए यह मायने नहीं रखता। इसी वजह से दोनों ने एक दूसरे से सुरक्षात्मक दूरी बनाई हुई थी।
जहां एक तरफ जाह्नवी रणबीर का अटेंशन पाने की कोशिश कर रही थीं वहीं एक्टर अनुष्का शर्मा और आदित्य रॉय कपूर के साथ बातचीत करने में बिजी थे। ऐ दिल है मुश्किल के बाद रणबीर और अनुष्का की दोस्ती काफी मजबूत हो गई है। सबसे हैरानी वाली बात यह थी कि कपूर पूरी पार्टी की दौरान आदित्य के साथ चिल करते हुए नजर आए। इससे पहले खबर आई थी कि कैटरीना कैफ की वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। पार्टी में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी पहुंची थीं। दोनों ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट अकसर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। यह वीडियो अनुष्का राजन की शादी का बताया जा रहा है। कुछ समय पहले जाह्नवी कपूर का नाम अनुष्का राजन के भाई अक्षत राजन से जुड़ा था। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के साथ डांस करता नजर आ रहा पार्टनर अक्षत ही बताया जा रहा है।
जाह्नवी कपूर के प्रोफेशनल ट्रैक की बात करें तो उनके पिता बोनी कपूर ने कनफर्म किया है कि उन्हें करण जौहर लॉन्च करेंगे। खबर है कि वह मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म सैराट के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।