जी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में प्रज्ञा और अभी एक दूसरे से मिलने के लिए जी तोड़ कोशिश करते हैं। लेकिन जहां प्रज्ञा गुंडों के चंगुल से भागने में कामयाब हो जाती है और अपने अभी के पास जाने के लिए निकल पड़ती है, वहीं अभी प्रज्ञा से मिलने आ पहुंचता है गुंडों के उसी तबेले में जहां से बड़ी ही मुश्किल से प्रज्ञा अपनी जान बचा कर भागी है। अब प्रज्ञा की जगह पर अभी को कैद कर दिया जाता है। अभी इस दौरान निखिल को पहचान जाता है। निखिल को अब ये डर सताने लगा है कि अभी ने उसे पहचान लिया है। अब अगर उसने अभी को ऐसे ही छोड़ दिया तो अभी उसे पुलिस के हवाले कर देगा। इसलिए निखिल उसे मारने का फैसला करता है।
जब ये बाद अभी की बहन आलिया को पता चलती है तो वह गुस्से से लाल हो जाती है औऱ सीधा अड्डे पर आ पहुंचती है। वहीं प्रज्ञा भी यह बात जानती है कि गुंडे कितने खतरनाक हैं। वह अभी को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, यह बात वह बहुत अच्छे से जानती है। दरअसल, प्रज्ञा वायरलेस से सब कुछ सुन रही है। वह मन ही मन घबरा रही है कि कहीं गुंडे अभी को कोई नुकसान न पहुंचा देँ। गुंडे कहते हैं कि अब तो तेरी मौत है काश प्रज्ञा यहां होती तो तुम दोनों को यहां साथ मारा जा सकता। इसलिए अब प्रज्ञा अपने सुहाग को बचाने निकल पड़ती है। वह वापस वहीं जा पहुंचती है जहां से अपनी जान बचाकर वह भागी थी। वहीं प्रज्ञा गुंडों के पास पहुंचते ही काली का रूप धर लेती है और अपने पति को बचाने में जुट जाती है।
इस दौरान अभी भी प्रज्ञा के इस अवतार को देख कर शॉक में आ जाता है। वह हैरान रह जाता है कि प्रज्ञा कैसे उसकी जान बचाने के लिए अपनी जान दाव पे लगा रही है और गुंडो से लड़ रही है। अभी प्रज्ञा के इस रूप पर मोहित हो जाता है। वह सोचता है कि बस एक बार इस मुसीबत से बाहर निकल जाए, उसके बाद वह प्रज्ञा को कोई परेशानी नहीं होने देगा। अभी प्रज्ञा से अपने प्यार का इजहार कर देना चाहता है। वहीं प्रज्ञा भी बताना चाहती है कि वह अभी से कितना प्यार करती है। क्या प्रज्ञा-अभी इस मुसीबत से छुटकारा पा सकेंगे, क्या दोनों एक दूसरे से अपने दिल की बात कह सकेंगे। जानने के लिए पढ़ते रहें सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के अपडेट्स।