दिवाली जैसे त्योहारों के समय में काफी ज्यादा पकवान और मीठा खाना हो जाता है। न चाहते हुए भी नॉर्मल डाइट से ज्यादा ओवरईटिंग हो ही जाती है। ऐसे में बॉडी में टॉक्सिन्स भी बढ़ जाते हैं। अगर इन टॉक्सिन्स को बॉडी से क्लीन न किया जाए तो वजन बढ़ने के अलावा कई सीरियस बीमारियां भी हो सकती हैं।
कैसे करें दिवाली के बाद बॉडी को अंदर से क्लीन?
मैक्स हेल्थकेयर हॉस्पिटल, नई दिल्ली की चीफ डायटीशियन रितिका समादार का कहना है कि रोज सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी डिटॉक्स ड्रिंक्स पिए जाएं तो कुछ ही दिनों में बॉडी के अंदर जमा टॉक्सिन्स और एक्स्ट्रा कैलोरी पसीने और यूरिन के जरिए निकल जाते हैं। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है, स्किन ग्लोइंग बनती है साथ ही कई बीमारियों से बचाव होता है।
कैसे बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक्स?
1. अलसी का पानी
एक चम्मच साफ अलसी को आधा गिलास पानी में रातभर भिगो दें। सुबह छानकर खाली पेट ये पानी पिएं। अलसी चबाकर खा लें।
2. व्हीटग्रास जूस
गेहूं के जवारों का आधा गिलास ताजा जूस रोज सुबह खाली पेट पिएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस और चुटकी भर नमक मिला लें।
3. गुनगुना नींबू पानी
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर सुबह खाली पेट पिएं। चाहें तो इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं।
4. एप्पल साइडर विनेगर
आधा गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर सुबह खाली पेट पिएं। एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
5. लौकी का जूस
ताजा निकाला हुआ लौकी का जूस सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान रखें लौकी कड़वी न हो। इसमें नमक के अलावा और कुछ न मिलाएं।
6. दालचीनी की चाय
चुटकी भर दालचीनी पाउडर एक कप गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। इसमें चाहें तो नींबू का रस और शहद मिला लें।
7. धनिया का जूस
हरी धनिया का ताजा निकाला हुआ जूस समान मात्रा में पानी मिलाकर पिएं। इसमें नींबू का रस, काला नमक मिला सकते हैं।