‘भाबी जी घर पर हैं’ की सॉम्या टंडन को जनता सीरियल की पॉपुलैरिटी के चलते गोरी मेम के नाम से जानती हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें अनिता भाभी कह कर भी पुकारते हैं। इस ककिरदार को निभाने के बाद सौम्या काफी मशहूर हो गई हैं। इससे पहले वह करीना कपूर और शाहिद कपूर के साथ फिल्म जब वी मेट में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म में सौम्या करीना की बहन बनती हैं। सौम्या बेहद खूबसूरत हैं। हाल ही में सौम्या ने अपने सोशल अकाउंट पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की जिनमें वह उस जमाने में भी बहुत सुंदर नजर आ रही हैं।
यह सौम्या का पुराना पोर्टफोलियो है जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इन तस्वीरों में सौम्या आज से बिलकुल अलग लग रही हैं। लेकिन उस जमाने में भी उनका अंदाज बिलकुल हट कर नजर आ रहा है। सौम्या की माने को ये तस्वीरें उनके कॉलेज के वक्त की हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में सौम्या का जन्म 3 नवंबर 1984 को हुआ था। इसके बाद सौम्या अपने परिवार के साथ उज्जैन आ गईं। उज्जैन के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2006 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।
इस दौरान उन्हें सीरियल ‘ऐसा देश है मेरा’ में काम करने का मौका मिला। इस सीरियल में वह रस्टी देओल बन कर दर्शकों के सामने आईं। इसके बाद सौम्या को स्टार प्लस के सीरियल ‘मेरी आवाज को मिल गई रौशनी’ में दिखाई दीं। वहीं अब तक वह बादशाह शाहरुख खान के साथ एक रिएलिटी शो में भी नजर आईं। शो का नाम था, ‘जोर का झटका’। इसके बाद सौम्या कॉमेडी सर्कस, मल्लिका ए किचन और डांस इंडिया मडांस में होस्ट के तौर पर काम कर चुकी हैं।