Wednesday, April 30, 2025
featured

गौरव से गौरी बनी मॉडल को शो से निकाला बाहर, जानिए वजह…

SI News Today

सेक्स चेंज करवाकर लड़की बने गौरव अरोड़ा टीवी रियल्टी शो इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल से एलिमिनेट हो गए हैं। उन्हें शो से निकाल दिया गया है। इसके पीछे वजह है उनका सेक्स चेंज ऑपरेशन। दरअसल गौरी के शरीर में अब भी रिकवरी की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया है। शो के मेकर्स का मानना है कि फिलहाल गौरी के लिए शो से दूर रहना ही सही होगा, क्योंकि अब भी उनका शरीर सेक्स चेंज ऑपरेशन से रिकवर हो रहा है। किसी भी तरह का शारीरिक दबाव उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। शो के दौरान गौरी ने खुद ही जजेस को बताया था कि इतना बड़ा फैसला करना उनके लिए काफी मुश्किल था। शो के दौरान कई तरह के टास्क करने में भी उन्हें दिक्कत आ रही है। इसी को देखते हुए जजेस ने उन्हें शो से अलग करने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में जन्में गौरव अरोड़ा MTV Splitsvilla के आठवें सीजन में नजर आए थे। बीते साल उन्होंने सेक्स चेंज सर्जरी कराई है। मॉडलिंग की दुनिया में वह काफी अच्छा काम कर रहे थे। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि वो कभी सेक्स चेंज कराएंगे। मगर इस बारे में गौरव का कहना था कि उन्हें अपनी पूरी जिंदगी एक औरत जैसा महसूस होता रहा है। उनके लिए सेक्स चेंज कराने का फैसला लेना बहुत जरूरी था। कई महीनों तक चली सर्जरी के बाद उनका सेक्स चेंज होने के बाद उन्होंने अपना नाम गौरव अरोड़ा से बदलकर गौरी अरोड़ा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।

टीवी रियल्टी शो इंडियाज नेक्स टॉप मॉडल सीजन-3 में उन्हें डब्बू रतनानी, मलाइका अरोड़ा खान और मिलिंद सोमन ने जज किया है। गौरी ने जजेस के फैसले का पूरा सम्मान करते हुए शो से एग्जिट कर लिया है।

SI News Today

Leave a Reply