Thursday, March 28, 2024
featured

चोटिल होने के कारण रांची टेस्ट से विराट के बाहर होने की आशंका

SI News Today

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, गुरुवार को मैच के दौरान विराट ड्राइव लगाते समय अपना कंधा चोटिल कर बैठे। जिस वजह से डॉक्टर ने उन्हें 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में रांची टेस्ट में विराट का खेलना संभव नहीं लग रहा है। खबरों की मानें तो अगर 10 दिन तक कोहली वापस नहीं आते हैं, तो चौथे टेस्ट में भी उनका खेलना संभव नहीं होगा।

बता दें कि मैच के 40वें ओवर की पहली गेंद पर हैंड्सकॉम्ब ने मिडऑन पर शॉट खेला। विराट ने तेजी से गेंद का पीछा किया और चौका जाने से गेंद रोक ली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खाते में उस गेंद पर तीन रन मिले, लेकिन विराट को काफी चोट लग गई।

विराट चोट के बाद काफी दर्द में दिखे और फिर फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। विराट को कंधे पर आइसपैक रखे हुए देखा गया था। हालांकि कुछ देर बाद देखा गया कि विराट ने कंधे से आइसपैक हटा दिया था। उम्मीद की जा रही है कि विराट इस दर्द से निजात पाकर जल्द मैदान पर लौटें। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसका वीडियो शेयर किया है। इंडियन क्रिकेट टीम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर इसे शेयर किया गया है।

विराट के फील्ड छोड़ने पर पर रहाणे ने कप्तानी संभाली। विराट की जगह अभिनव मुकंद फील्ड पर उतरे।

SI News Today

Leave a Reply