Tuesday, May 13, 2025
featured

जब अक्षय कुमार के साथ प्रियंका चोपड़ा का नाम सुन भड़क उठी थीं ट्विंकल…

SI News Today

अक्षय कुमार की जिंदगी में कई ऐसी एक्ट्रसेस आईं जिनसे उनकी अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। पूजा बत्रा ,आयशा जुल्का ,रवीना टंडन, रेखा, शिल्पा शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा का नाम अक्षय के साथ जोड़ा जा चुका है। अक्षय कुमार ने साल 2001 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली थी। ट्विंकल खन्ना के साथ शादी से पहले अक्षय कुमार का अफेयर शिल्पा शेट्टी के साथ था। शिल्पा अक्षय को लेकर सीरियस थी और शादी करना चाहती थी। लेकिन अक्षय उन्हें धोखा देते हुए उनकी बेस्ट फ्रेंड ट्विंकल के साथ अपना चक्कर चलाने में जुट गए थे। अक्षय की इस हरकत से शिल्पा टूट गई और उन्होंने अक्षये के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की अफेयर की।

बता दें 2003 में आई फिल्म अंदाज में पहली बार अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। इस फिल्म के एक गाने ‘आएगा मजा अब बरसात का’ में इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के बाद इनकी जोड़ी और भी कई फिल्मों में नजर आईं। इसी बीच अक्षय और प्रियंका के बीच अफेयर्स की खबरें भी सामने आने लगी। ‘अंदाज’ फिल्म हिट होने के साथ ही इनकी जोड़ी भी हिट हो गई। इसके बाद अक्षय ने प्रियंका के साथ ऐतजाज, मुझसे शादी करोगी और वक़्त -अगेंस्ट द रेस जैसी फिल्मों में काम किया।

लेकिन इस बीच मीडिया में इन दोनों की अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोरने लगी। जब यह बात ट्विंकल खन्ना के पास पहुंची तो उन्होंने अक्षय को प्रियंका से दूर रहने की नसीहत दी। जब इसके बाद भी खिलाड़ी कुमार नहीं माने तो ट्विंकल खन्ना ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया और होटल चली गई। किसी भी तरह अक्षय ट्विंकल को वापस लाने में कामयाब रहे। लेकिन बाद में ट्विंकल ने इसे अपने तरीके से हैंडल करने की सोची।

इसके बाद उन्होंने प्रियंका को फोन किया और दोनों के बीच खूब बहस हुई। जिससे नाराज ट्विंकल खन्ना विपुल शाह की फिल्म वक़्त -अगेंस्ट द रेस के सेट पर जा पहुंची। लेकिन उस समय प्रियंका सेट पर मौजूद नहीं थी। ट्विंकल इतने गुस्से में थी कि अगर उस समय प्रियंका उसके सामने होती तो जरूर कुछ हो जाता। खैर, इसके बाद अक्षय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रियंका चोपड़ा के साथ कभी काम ना कहने की बात कह दी। जिसके बाद जाकर कहीं ट्विंकल खन्ना शांत हुई।

SI News Today

Leave a Reply