Saturday, April 26, 2025
featured

जब आमिर खान पर बरस पड़े थे बाबा राम रहीम, जानिए..

SI News Today

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को साध्वी बलात्कार केस में दोषी करार दिए जाने के बाद ही वे मीडिया की सुर्खियां नहीं बने हैं। इससे पहले भी वे कई विवादित बयानों के चलते मीडिया की सुर्खियां बन चुके हैं। जब भी वे मीडिया के सामने आते हैं वे बिना कुछ सोचे-समझे कुछ भी कहना शुरु कर देते थे। अगर उनकी पिछले कुछ सालों की मीडिया में आई बातों को खंगाला जाए तो ऐसी कई वीडियो सामने आएंगी जिनमें वे किसी न किसी पर विवादित टिप्पणी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा ही 2015 का एक वीडियो सामने आया है जिसमें राम रहीम बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को खरी-खोटी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उस समय आमिर की फिल्म ‘पीके’ आ रही थी और उसी समय राम रहीम भी अपनी फिल्म ‘एसएसजी’ का प्रमोशन कर रहे थे। आमिर की फिल्म ‘पीके’ पर राम रहीम ने विवादित बयान दे दिया था जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गए थे। एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान एक पत्रकार ने राम रहीम से सवाल किया था उनकी फिल्म ‘पीके’ पर क्या राय और इससे उनकी फिल्म पर क्या असर पड़ेगा। पत्रकार के इस सवाल का जवाब देते हुए राम रहीम ने कहा उन्होंने यह फिल्म देखी नहीं है और उसके बारे में केवल पत्रकारों से पता चला है। इस फिल्म में भगवान शिवा का मजाक उड़ाया गया है और साथ ही इस फिल्म को बनाने वालों ने दूसरे धर्म पर भी बात की है।

इसके बाद पत्रकार ने राम रहीम से कहा कि जब आपने फिल्म देखी ही नहीं है तो आपको कैसे पता कि इस फिल्म में भगवान शिवा का मजाक उड़ाया गया है। अगर आपने फिल्म देखी होती तो आपको पता होता कि इसमें भगवान शिवा का नहीं बल्कि एक इंसान जो कि शिवा का रुप धारण किए है उसकी बात की गई है। इसके बाद राम रहीम ने कहा था अगर हिम्मत है तो सभी धर्मो का पाखंड दिखाओ। सभी धर्मों में अच्छे लोग थे, अच्छे हैं और अच्छे रहेंगी लेकिन कई पाखंडी भी है तो तालमेल बनाकर इस फिल्म में दिखाना चाहिए था।

SI News Today

Leave a Reply