लव लेटर लिखना बेहद मजेदार होता है। उससे भी मजा तब आता है, जब वह किसी और के पास पहुंच जाए। गलती से वह शख्स आपका जानने वाला हुआ, तो मजा तिगुना हो जाता है। कुछ ऐसा ही वाकया बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी के साथ हुआ था। उन्होंने लव लेटर लिखा था गर्लफ्रेंड के लिए। वह पहुंचा कहीं और। जानने चाहेंगे, कहां? बात तब की है, जब जनाब बोर्डिंग स्कूल में थे। वही उन दिनों गर्लफ्रेंड (तब की) से बात करने का जरिया था।
छुट्टी या किसी काम के लिए उनके घर से लेटर आता था। तब उन्हें हाउस मास्टर छुट्टी देता था। छुट्टी पाने के लिए कई बार वह खुद ही लेटर लिख कर पोस्ट करा लेते थे। अपने डे स्कॉलर्स से। लेटर दोबारा लौट कर आता। तब हाउस मास्टर से उन्हें छुट्टी मिलती।
एक बार ऐसे ही उन्होंने गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा। गलती से उन्होंने वह घर वाले लिफाफे के बजाय हाउसमास्टर के लिए पोस्ट करा दिया। वह वापस स्कूल में आया। लेकिन उन्हें इस बारे में कोई खबर नहीं थी। अचानक उनके हाउस मास्टर ने कहा कि यह तुम्हारा लेटर है। सही लेटर पोस्ट करो।
एक इंटरव्यू में भी वह इस किस्से की पुष्टि कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि सबसे मजेदार बात थी कि हाउसमास्टर को पता था कि हर बार लेटर वह ही लिखते थे। इस लव लेटर को देख उन्होंने कहा था कि सही लेटर पोस्ट करो। अरशद ने साल 1996 में ‘तेरे मेरे सपने’ से फिल्मों में डेब्यू किया था।