Wednesday, April 30, 2025
featured

जानिए, प्रियंका चोपड़ा शादी तक क्यों रहना चाहती हैं सिंगल..

SI News Today

2003 में फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा आज इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस तो हैं ही साथ ही वो बॉलीवुड में भी अपना जलवा खूब बिखेर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का नाम वैसे तो कई बॉलीवुड एक्टर के साथ जोड़ा गया था। इन नामों में अक्षय कुमार और शाहिद कपूर जैसे बड़े स्टार्स का नाम भी शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान इन सब बातों को महज एख अफवाह बताया था।

प्रियंका की माने तो उन्होंने अभी तक किसी को डेट तक नहीं किया है। प्रियंका को देखकर शायद किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं होगा कि वो अभी तक सिंगल जिंदगी ही जीती आई हैं। अपने इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना चाहती। वह शादी तक सिंगल ही अपनी लाइफ को एन्जॉय करना चाहती हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल यह बोलते हुए काफी कॉन्फिडेंट लग रही थी। प्रियंका ऐसी पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जो अमेरिकी टीवी शॉ पर नजर आई। फिल्मों के अलावा प्रियंका अपनी पर्सनल लाइफ को दूसरी एक्ट्रेस के मुकाबले काफी अलग रखती हैं। उनका मानना है कि हर इंसान के जीवन में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हर किसी के साथ शेयर नहीं की जा सकती।

प्रियंका चोपड़ा को लेकर अक्सर इंडस्ट्री में अफेयर के चर्चे होते रहते हैं, कई लोगों ने तो उन पर इस तरह का आरोप कई बार लगा चुके हैं। अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने तो उन्हें अक्षय से दूर रहने के लिए वार्निंग तक दे डाली थी। अब सच्चाई क्या है यह बात तो प्रियंका ही बेहतर जानती होंगी।

SI News Today

Leave a Reply