Friday, March 28, 2025
featured

जानिए, हिट होगी या पिट जाएगी राजकुमार राव की न्यूटन…

SI News Today

राजकुमार राव एक ऐसे कलाकार हैं जिन्हें हम उनके बेजोड़ अभिनय के लिए जानते हैं। वह अपनी स्क्रिप्ट का चुनाव बेहद सोच समझ कर करते हैं। उनकी कोशिश यह होती है कि वह जितना हो सके हट कर और ज्वलंत मुद्दों पर फिल्म बनाएं। 2017 में आई कई फिल्मों में हमने उन्हें अलग-अलग तरह के रोल्स में देखा। इस साल उनकी 3 फिल्में अब तक रिलीज हो चुकी हैं और इस शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई न्यूटन साल 2017 में उनकी चौथी फिल्म है। कहानी की बात करें तो यह एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव के दौरान जिम्मेदारी दी जाती है। एक ऐसा गांव जहां लोगों को यह तक आइडिया नहीं होता कि इलेक्शन होता क्या है।

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने बताया कि फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1 से 1.5 करोड़ रुपए होगा। फिल्म को पहले ही अच्छी माउथ टु माउथ पब्लिसिटी मिली है और उम्मीद यह की जा रही है कि फिल्म एक अच्छी शुरुआत करेगी। न्यूटन एक लो बजट फिल्म है और लो बजट फिल्मों के साथ एक सबसे बड़ा एडवांटेज यह होता है कि कम कमाई में भी इस तरह की फिल्में अच्छा प्रॉफिट निकाल लेती हैं।

फिल्म की कहानी आपको छत्तीसगढ़ के एक जंगल दण्डकारण्य में ले जाएगी। जहां लोगों ने कभी वोटिंग मशीन नहीं होती। इसी वजह से उन्हें समझाया जाता है कि वोटिंग मशीन एक खिलौना है जिसमें जो बटन अच्छा लगे उसे दबा दो। जिसका न्यूटन (राजकुमार राव) विरेध करते हैं। उनकी कोशिश होती है कि वो लोगों को चुनाव का मतलब समझा सकें और उन्हें जागरुक बना सकें। क्या वो शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवा पाएंगे? क्या न्यूटन गांव वालों को चुनाव का असली मतलब समझा पाएंगे? इसी के इर्द-गिर्द कहानी को बुना गया है। फिल्म में ब्लैक कॉमेडी के जरिए चुनाव जैसे गंभीर विषय पर लोगों को जागरुक करने की कोशिश की गई है क्योंकि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

SI News Today

Leave a Reply