Tuesday, April 29, 2025
featured

जेल में मक्खी पड़ी हुई दाल तक खाने को मजबूर हो गए थे संजय दत्त, जानिए वजह…

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है। फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, अब संजू बाबा अपने फैंस की उम्मीदों पर कितना खड़ा उतर पाते हैं ये तो फिल्म रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा। इन दिनों संजय दत्त अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी सिलसिले में वह कई टीवी शो में भी जा रहे हैं। हाल ही में संजू बाबा जी टीवी के शो ‘सारेगामापा लिटिल चैम्प्स’ में अपने फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे।

यहां जब संजय दत्त से उनकी जेल में बिताए गए समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हैरान करने वाली बात बताई। दरअसल, संजय दत्त का नाम साल 1993 में 12 मार्च को मुंबई में सिलसिलेवार बम धमाकों से जोड़ा गया था। जिसके बाद उन्हें कई बार जेल के चक्कर काटने पड़े। संजय दत्त ने शो के दौरान बताया कि मैंने जेल में कई काम किए। मेरा वजन काफी बढ़ गया था जिसे मैंने जेल के अंदर ही कम किया। इसके अलावा जेल में बहुत सारी मक्खियां भी होती थी। जो अक्सर खाने में गिर जाया करती थीं।

जेल में रहने के दौरान मैंने कई बार मक्खी पड़ी हुई दाल खाई है। संजय दत्त ने बताया, जेल में दो महीने का एक ऐसा वक्त आता है कि वहां बहुत सारी मक्खियां आ जाती हैं। अब वहां क्या कर सकते हैं ? वो मक्खियां हर जगह होती हैं आपके खाने में, आपके शरीर पर, हर जगह। अब जिंदा रहने के लिए खाना तो जरूरी है इसलिए हम दाल से मक्खियों को अलग कर के खा जाया करते थे।

संजय दत्त ने शो पर मजाक करते हुए कहा कि इससे हमें एक्सट्रा प्रोटीन मिलती थी। अपनी फिल्म भूमि के अलावा संजय दत्त आने वाली बायोपिक को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में रणबीर कपूर मुख्य किरदार अदा कर रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply