Wednesday, April 30, 2025
featured

तुलसी का पौधा लगाते वक़्त रखें इन बातों का विशेष ध्यान…

SI News Today

कार्तिक माह में तुलसी का पूजन बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है या कुछ खराब हो गया है तो इस माह में तुलसी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भगवान श्री हरि ने तुलसी के ह्रदय में शालिग्राम रुप में निवास करते हैं, इसी कारण से तुलसी बहुत ही फलदायी होती है। तुलसी का पूजन हमेशा करना तो फलदायी होता ही है लेकिन कार्तिक माह में पूजा करने से फल कई गुना तक बढ़ जाता है। ऐसी मान्यता है कि तुलसी पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा है और साथ ही सभी देवी-देवताओं की तुलसी प्रिय होती है। घर में तुलसी का पौधा का पौधा होना सिर्फ धार्मिक रुप से ही महत्वपूर्ण नहीं होता है बल्कि स्वास्थय के लिए भी लाभदायक होता है।

तुलसी का पौधा आज के दिन लगाना शुभ माना जाता है अगर आपके घर का पौधा सूख गया है तो इस विधि से तुलसी विवाह के दिन नया पौधा लगाएंगे तो वो कभी नहीं सूखेगा। तुलसी का पौधा ना ही अधिक ठंड में लगाना चाहिए और ना ही अधिक गर्मी के मौसम में, नंवबर का माह सबसे उचित माह माना जाता है। किसी से अगर तुलसी का पौधा लाए तो वो बिल्कुल नया होना चाहिए क्योंकि पुराने पौधे के जड़े विकसित कर जाती हैं। तुलसी का पौधा लगाने के लिए हमेशा मिट्टी का ही गमला लेना चाहिए। पौधा लगाने के लिए काली मिट्टी सबसे उचित मानी जाती है, अगर ये उपलब्ध ना हो तो सामान्य मिट्टी लें, लेकिन पीली मिट्टी बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए।

तुलसी का पौधा रोपण करते समय मिट्टी को अच्छे से दबा दें और उसे ऊपर तक भर दें, इससे पौधा गिरेगा नहीं। इसके बाद बीच में गहरा छेद बनाएं और उसमें पौधे को लगा दें। पौधे की जड़ों को मिट्टी से ढ़क दें। इसके बाद गमले में पानी भर दें। पौधे को रोजाना पानी दें और उसे 3 महीनों तक छाएं में रखें। इसके बाद जहां हल्की धूप आती हो, वहीं इस पौधे को रखें।

SI News Today

Leave a Reply