बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। टाइगर और दिशा को कई दिनों से साथ में हैंगआउट करते हुए देखा जा रहा है। वहीं माना जा रहा है कि दोनों एक्टर्स रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें टाइगर अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ उनके नए अपार्टमेंट के आस पास दिखाई दे रहे हैं। दिशा हाल ही में मुंबई के बांद्रा में शिफ्ट हुई हैं। वहीं दिशा के अपार्टमेंट के नीचे दोनों एक्टर्स को साथ देखा गया।
टाइगर श्रॉफ दिशा पाटनी के नए अपार्टमेंट वास्तु बिल्डिंग के नीचे नजर आए। दिशा का ये नया अपार्टमेंट बांद्रा में है। 27 साल के टाइगर दिशा के साथ गाड़ी के अंदर बैठ रहे हैं। इससे पहले दोनों ने गाड़ी आने का साथ में वेट किया। इस दौरान दिशा पाटनी ने ब्लैक आउट फिट पहना हुआ था। वहीं टाइगर ने ब्लैक पैंट पहनी हुई थी। हाल फिलहाल में दिशा और टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म बागी 2 की शूटिंग कंप्लीट कर रहे हैं। इससे पहले दिशा और टाइगर सॉन्ग ‘बेफिकरी’ में भी साथ थिरकते नजर आ चुके हैं। यह म्यूजिक वीडियो मीत ब्रदर्स का है।
बॉलीवुड में दिशा पाटनी ने बेशक केवल एक फिल्म की है लेकिन अपने डांस मूव्स और सोशल मीडिया अपडेट की वजह से वो लाखों दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक रैंप पर देश के मशहूर फैशन इवेंट में से एक पर व्हाइट प्रिंसेस बनकर उतरीं और लोग उन्हें देखकर खुश हो गए। लेकिन एक्ट्रेस सिंड्रेला बनकर नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा सॉफ्ट और हॉट लुक्स में नजर आईं। वहीं दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैंप वॉक की एक तस्वीर शेयर की।
वहीं इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा- वरिष्ठ और टैलेंटिड डिजायनर्स में से एक रितु कुमार के लिए रैंप वॉक की। आप बहुत दयालु, खूबसूरत और विनम्र हैं। भगवान आपकी रक्षा करे। यह शो लैक्मे फैशन वीक का एक हिस्सा है जो इस समय मुंबई में हो रहा है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर जालीदार फ्लोरल प्रिंट वाली ड्रेस पहनी थी। इस शीर ड्रेस में दिशा काफी खूबसूरत लग रही थीं। जिस तरह से वो मैगजीन शूट और इंस्टाग्राम अपडेट्स में अपनी तस्वीरें शेयर करके तापमान को बढ़ाने का काम करती हैं उससे उम्मीद है कि यह तस्वीरें भी अपना जादू चलाने में कामयाब रहेंगी।