Thursday, April 17, 2025
featured

दोस्तों की फेंकी हुई सिगरेट्स तब कैसे पी लेते थे संजय दत्त, जानिए…

SI News Today

2002 में फिल्म आई थी कांटे। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की। बोले तो, अपुन के संजू बाबा की। गाना था इसमें ‘सिगरेट के धुएं का छल्ला बना कर…’। संजू बाबा इसमें खूब सिगरेट पीते दिखे थे। और भी कई फिल्मों में वे सिगरेट पीते थे। यह तो थी फिल्मों की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि असल जिंदगी में उन्होंने 10 साल से कम की उम्र में सिगरेट पीना शुरू कर दिया था। वह छुटपन में पिता सुनील दत्त की फेंकी सिगरेट पीते थे।

संजू बाबा ने यह किस्सा एक टीवी शो में सुनाया था। पिता और बहन प्रियंका दत्त भी तब उनके सामने थीं। उन्होंने बताया था कि मुझे याद है, एक बार पार्टी चल रही थी। पिता और उनके दोस्त बैठे हुए थे। वे लोग जो सिगरेट पीकर फेंक देते थे, उन्हें मैं वहां पर लेट कर पिया करता था।

उनके मुताबिक यह बात तब की है, जब वह 10 साल से भी कम उम्र के थे। यह वही मौका था, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने उन्हें बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था। पिता का मानना था कि संजय को घर से बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा था। उनको डर था कि कहीं वह बिगड़ न जाएं, लिहाजा बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था।

SI News Today

Leave a Reply