Thursday, April 17, 2025
featured

धोनी की बेटी जीवा ने किया इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू, देखिये..

SI News Today

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को जो भी देखता है उनका फैन हो जाता है। जीवा की हर तस्वीर इंटरनेट पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। कभी-कभी तो ऐसा लगता है जैसे जीवा अपने पापा से भी कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। फिल्ड पर अपने खास हेलिकॉप्टर शॉट से दनादन रनों की बारिश करने वाले धाकड़ बल्लेबाज धोनी भी ये बात जानते हैं कि उनकी प्यारी बेटी को हर कोई देखना चाहता है।

अपने फैन्स का हमेशा ख्याल रखने वाले धोनी ने इस बार प्रशंसकों के लिए कुछ ऐसा किया है जो आपकी सोच से बाहर है। एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने जीवा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उनके फैन्स को बेहद ही खास तोहफा दिया है। धोनी और साक्षी ने जीवा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है, जिसमें उन्होंने क्यूट जीवा की कई सारी तस्वीरें डाली हैं। zivasinghdhoni006 अकाउंट से जीवा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है।

धोनी और साक्षी ने जीवा के फैन्स का ख्याल रखते हुए अपनी नन्ही परी की ढेर सारी प्यारी-प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाल दी हैं। हर तस्वीर में जीवा बहुत प्यारी लग रही हैं। किसी फोटो में जीवा चश्मा लगाकर अपने पापा के साथ बैठी हैं तो किसी समुद्र के किनारे एन्जॉय कर रही हैं। जीवा की हर फोटो एक से बढ़कर एक है।

SI News Today

Leave a Reply