धारावाहिक दिल मिल गए में सपना के किरदार से मशहूर होने वाली टीवी कलाकार मुस्कान मिहानी का अपने पति से तलाक होने वाला है। मुस्कान के ससुराल वाले उनकी शादी से कभी भी खुश नहीं थे। मुस्कान की शादी लव मैरिज थी और उनके ससुराल वालों की इसमें कोई सहमति नहीं थी। अगर खबरों की मानें तो मुस्कान के घर वालों ने उनके साथ कई बार इस बात पर झगड़ा किया कि वो एक टीवी एक्ट्रेस हैं और यह एक सम्मानित प्रोफेशन नहीं है।
मुस्कान के पति भी अपने घर वालों की तरह उसी सोच के दिखाई पड़ते हैं। खबरों की मुताबिक जब जब तुशाल के घर वाले मुस्कान के साथ इस बात पर झगड़ा करते थे तो उनके पति अपने घर वालों के खिलाफ कभी भी खड़े नहीं हुए। तुषार ने मुस्कान का तब तक पीछा नहीं छोड़ा था जब तक मुस्कान ने शादी के लिए हां नहीं कर दी। मुस्कान के पति मुम्बई में एक बिजनेस हैं।
कुछ समय पहले आई खबरों के मुताबिक भी तुशाल मुस्कान के साथ बात करने का तरीका बेहद ही गलत था बल्कि एक बार मुस्कान को उन्होंनें धक्का भी दिया था। मुस्कान के पति इस समय अपनी बेटी और पत्नी को छोड़ने के बाद दुबई में छुट्टीयां मना रहे हैं। मुस्कान के पति के विरुद्ध खार थाने में गैर इरादतन हिंसा का मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। उनके पति उन्हें हमेशा नीचा दिखाने का प्रयास करते थे और “तेरी औकात क्या है ? तू सिर्फ एक टीवी एक्ट्रेस है। वापस चली जा” जैसी बातें कहते थे।
मुस्कान ने अपना करियर 2004 में सहारा वन के शो “रात होने को” से शुरु किया था। इसके बाद उन्होंनें प्यार के दो नाम एक राधा एक श्याम, दिल मिल गए, ये मेरी लाइफ है जैसे शो में भी काम किया था। मुस्कान ने बॉलीवुड फिल्म हे बेबी में भी काम किया था। उनकी बहन ऋषिका भी टीवी एक्ट्रेस हैं। मुस्कान की तुशाल के साथ शादी सितंबर 2013 में हुई थी। मुस्कान ने 2016 में दिल के देखो से टीवी में वापसी की है। मुस्कान की बेटी का नाम मन्नत है।