समुद्र में ‘किलिंग मशीन’ के नाम से मशहूर शार्क मछली का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शार्क को विश्व की सबसे बड़ी ‘शार्क मछली’ का खिताब दिया गया है। आमतौर ये कह पाना मुश्किल होता है कि विश्व की सबसे बड़ी शार्क की लंबाई कितनी है। लेकिन फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने दावा किया है कि इस शार्क की उम्र करीब 50 साल है और लंबाई 20 फीट से भी ज्यादा है। वीडियो डिस्कवरी चैनल के लिए काम करने वाले मोरिसियो होयोस ने अपलोड किया है, जिसे मेक्सिको के किसी आईस्लैंड में फिल्माया गया है। साल 2015 में अपलोड की गई इस वीडियो को अबतक 1,19,460 लोग शेयर कर चुके हैं। 88 लाख से ज्यादा इस वीडियो को व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 542 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है।
दूसरी तरफ सामने आए शार्क के वीडियो में तीन शख्स समुद्र के अंदर किसी जालीनुमा बक्से के अंदर बंद हैं जबकि एक शख्स जाल के ऊपर खड़ा शार्क का वीडियो बना रहा है। 57 सेकेंड के इस वीडियो में शार्क के विशाल आकार को साफतौर देखा जा सकता है। वीडियो में शार्क के आसपास कुछ छोटी मछलियां भी नजर आ रही है। छोटी मछलियां को शार्क के डर से यहां-वहां भागते हुए भी साफ देखा जा सकता है। वहीं कई फेसबुक यूजर ने इसपर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। जेडब्ल्यू क्लार्क लिखते हैं, ‘कितना खूबसूरत नजारा है। समुद्र में शार्क कितनी खूबसूरत लग रही है।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘शार्क एक गर्भवती मम्मा की तरह लग रही है।’ जूनियर लिखते हैं, ‘अविश्वसनीय।’ माइकल लिखते हैं, ‘गहरे नीले समुद्र में जाना मेरा सपना है और ये वीडियो मेरे उस सपने में से एक है।’