Wednesday, November 29, 2023
featured

प्यार में जान की बाजी लगाने को तैयार प्रज्ञा, जा पहुंची है वापस डेंजर जोन में!

SI News Today

जी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में प्रज्ञा को टेंपो वाले रास्ते में छोड़ देते हैं। टेंपो नौटंकी वालों का होता है इसलिए प्रज्ञा उनसे कपड़े बदल लेती है। इस के बाद टेंपो वाले से प्रज्ञा मदद मांगती है। प्रज्ञा उनसे फोन मांगती है और अपनी मां को फोन करती है। प्रज्ञा की मां को प्रज्ञा का फोन आने से सांस में सांस आती है। इस दौरान प्रज्ञा अपनी मां को फोन पर सब कुछ बताती है। मां भी प्रज्ञा को बताती है कि सब उसके लिए परेशान हैं। वो बताती है कि उसका किडनैप हो गया है यह बात सुनते ही अभी शादी के मंडप से उठ खड़ा हुआ और उसे ढूंढने निकल पड़ा है।

प्रज्ञा यह जानकर खुश होती है लेकिन रोते हुए अपनी मां को ये भी बताती है कि अभी की जान खतरे में है। वहीं, अभी सोचता है कि प्रज्ञा इतनी खतरनाक जगह से भागी कैसे। उससे तो रस्सी खुल नहीं पा रही है। इधर, गुंडे अभी को मारने की तैयारी करते हैं। डमरू अभी को मारने के लिए चाकू निकालता है। गुंडे आपस में बहस करते हैं कि कौन रॉकस्टार को मारेगा। इसके लिए वह घास का एक पुतला बनाने की बात करते हैं। वहीं, प्रज्ञा मां से कहती है कि वह अभी को बचाने के लिए वापिस जा रही है। उसकी मां उसे कहती है कि वह वहां न जाए। जरूरी नहीं की हर बार उसका भाग्य उसका साथ दे। मां कहती है कि वह पुलिस और पूरब का इंतजार करे। प्रज्ञा कहती है कि अगर आपको विश्वास है तो उसे जाने दें, रोके नहीं। वह कहती है कि आपने मुझे कुमकम की रक्षा करना सिखाया है। आप बस दुआ करें कि हम दोनों सही सलामत साथ घर पहुंच जाएं। प्रज्ञा की मां उसे आशीर्वाद देती है।

इधर, निखिल परेशान है कि वह क्या करे। आलिया अभी का भाई है और उसे मारने में उसे हिचकिचाहट हो रही है। इस बीच तनू का फोन उसे आता है। वह उसे बताती है कि आलिया यहां से निकल चुकी है। अभी को कुछ मत करना। तनू उसे बताती है कि आलिया बहुत गुस्से में है इसलिए अभी को खरोंच तक नहीं आनी चाहिए। वहीं निखिल सोचता है कि इधर उसे मारने के लिए आलिया आ रही है और यहां उसने अभी को मारने के लिए डमरू को अभी के पास भेज दिया है। इस दौरान वह डमरू को अभी को मारने से रोकता है। आगे क्या होगा…क्या प्रज्ञा अभी को बचा पाएगी। क्या प्रज्ञा और अभी सही सलामत घर पहुंच पाएंगे। जानने के लिए पढ़ते रहें ‘कुमकुम भाग्य’ के अपडेट्स।

SI News Today

Leave a Reply