Friday, November 24, 2023
featured

प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतरे वरुण धवन

SI News Today

प्रधानमंत्री मोदी से बर्लिन में मुलाकात के दौरान अपने कपड़ों के कारण आलोचना का शिकार हो रही प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में वरुण धवन उतर आए हैं। चार देशों के यात्रा पर गए पीएम मोदी का ये दौरा अजीबो-गरीब कारण के चलते सुर्खियों में है। मंगलवार को पीएम की मुलाकात एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से हुई थी। प्रियंका ने पीएम से मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। कुछ लोगों को पीएम के साथ उनके पहनावे पर आपत्ति है। इसके बाद प्रियंका ने आगे बढ़ते हुए अपनी मां के साथ एक पिक्चर शेयर की जिसमें उन्होंने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी।

इसी मुद्दे पर जब वरुण धवन से उनकी राय मांगी गई तो वरुण ने कहा कि, ” हम सबको उनपर गर्व होना चाहिए। वो विदेशों में हमारे देश का मान बढ़ा रही हैं और ये बेहद बेवकूफी से भरा है। सोशल मीडिया की ट्रोलिंग इतनी भी जरूरी नहीं है कि इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाया जाए।” हालांकि जब अमिताभ बच्चन से इसविवाद पर उनकी राय जननी चाहिए तो वो विवाद से बचते दिखे। अमिताभ ने कहा कि ना तो वो प्रियंका चोपड़ा है और ना ही पीएम वो भला इस पर क्या कह सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म 2 जून को रिलीज होनी है।इससे पहले प्रियंका अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको में अपने शानदार अभिनय के चलते काफी नाम कमा चुकी हैं।

SI News Today

Leave a Reply