कांस फिल्म महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए हाल ही में सोनम कपूर अपनी बहन रीया कपूर के साथ पहुंची हैं। इससे पहले कि कोई अपेक्षा करता उनका पहला लुक रीवील कर दिया गया है। अपनी बहन के साथ वो चिल करने के लिए एकदम तैयार हैं। हालांकि उनसे इतनी जल्दी इंटरैक्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। वो साड़ी वाले आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी बहन रिया कपूर के हैशटैग पर अगर गौर किया जाए तो उससे साफ हो जाता है कि यह स्पोर्टी कम स्पाइसी लुक है। यह साड़ी जैसा आउटफिट काफी चमकीला और फूलों के प्रिंट वाला नजर आ रहा है।
सीढ़ियों से उतरते हुए एक्ट्रेस का एक स्लो-मो वीडियो भी बहन ने बनाया है। जिसमें सोनम काफी अच्छी लग रही हैं। इसे उन्होंने कैप्शन दिया है- एक दिन पहले जब आप प्रेस में स्क्वीज हो जाते हैं और आपको भागना है लेकिन ग्लैमर भी कोई बात है। #sportyspice Day 1 #cannes2017 बता दें कि जीतेश पिल्लई की अगली गेस्ट सोनम कपूर हैं यानी वो ग्लैमर को काउच पर लेकर आएंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस शो में अपने अभी तक ना दिखने वाले रूप में दिखेंगी। फेमसली फिल्मफेयर के अपकमिंग एपिसोड में एक्ट्रेस उन सच का खुलासा करेंगी जो उन्होंने आज तक नहीं बताए हैं।
अपनी पहली किस से लेकर सेंसरशिप में विश्वास ना रखने को लेकर वो बात करते हुए नजर आएंगी। कपूर बताएंगी कि उन्हें किस तरह के आदमी पसंद आते हैं और एक्टर को डेट करने पर उनके क्या विचार हैं। नीरजा स्टार बताएंगी कि कैसे वो परफ्यूम के आधार पर लोगों को जज करती हैं जिसे सुनकर होस्ट आश्चर्यचकित रह जाएंगे। 19 साल की मासूम लड़की से लेकर आज एक परिपक्व शख्स बनने तक की अपनी यात्रा के बारे में भी बात करते हुए सोनम नजर आएंगी। उन्हें बॉलीवुड जगत की गॉसिप क्वीन कहा जाता है जिसपर वो अपने विचार जाहिर करते हुए दिखेंगी।
एक्ट्रेस कहती हैं- अगर मेरे पास करने को कोई गॉसिप है तो वो मैं बेडरुम में अपने दोस्त के साथ करुंगी ना कि राष्ट्रीय टेलिविजन पर काउच पर बैठकर किसी के साथ करुंगी। बता दें कि कुछ दिनों पहले सोनम कपूर को एक बार फिर से सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।