Monday, April 28, 2025
featured

फिल्म सेट पर इस एक्ट्रेस को हुआ शम्मी कपूर से प्यार, जानिए…

SI News Today

मुमताज बॉलीवुड की टॉप सदाबहार हिरोइन रही थीं। 1969-76 तक उन्हें बॉलीवुड क्वीन कहा जाता था। उनके चांद से चेहरे पर तब कई दिल मेहरबान थे। उन्हीं में से एक थे शम्मी कपूर। वह उन पर मानो फिदा से थे। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान तो मुमताज भी उन्हें चाहने लगी थीं। लेकिन जब शम्मी ने उन्हें अपना बनाना चाहा, तो नाकामयाबी हाथ लगी। किस्सा तब का है, जब शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली की मौत हुई थी। वह भीतर से टूट चुके थे, जिसके बाद उनकी मुमताज से मुलाकात हुई। वह उन्हें पसंद करने लगे। वह उन्हें जीवनसंगिनी बनाने के बारे में सोचने लगे थे। शम्मी ने कुछ दिन बाद जब उन्हें प्रपोज किया, तो जवाब निराशाजनक मिला। उन्होंने न कहा था।

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मुमताज ने बताया था कि ” हां, वह मुझसे शादी करना चाहते थे। मैं 18 साल की थी, तब उन्होंने मुझे बताया था कि वह मेरे साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं। मुझे कई फिल्में मिल रही थीं। मैं उतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहती थी।” बातचीत में उन्होंने कहा था कि मैं खुशकिस्मत थी कि लोग मुझसे शादी करना चाहते थे। वे मुझे लेकर आकर्षित थे, लेकिन मैंने कभी उन पर गौर नहीं किया। मैं दिन में चार बजे उठती थी। ठीक नौ बजे स्टूडियो पहुंचती थी। मेरे पास कई जिम्मेवारियां थीं। प्यार और रोमांस के लिए वक्त नहीं था।

फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ के दौरान मुझे शम्मी जी से प्यार हो गया था। वह चाहते थे कि मैं इंडस्ट्री छोड़ दूं। मुझे अपने परिवार को भी देखना था। ‘बूंद जो बन गए मोती’ के दौरान मैंने अपनी मां को खो दिया था। यही कारण था कि उन्होंने शम्मी जी को तब न कह दी थी। हालांकि, इस बात का उन दोनों के बीच रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा था। उनका कहना था, ” यह बेहद सरल चीज थी। उन्होंने प्रपोज किया और मैंने विनम्रता से मना कर दिया। बस यही था। मैं उनकी बहुत इज्जत की। हम सब उन्हें याद करेंगे। मुमताज की शादी इसके बाद कारोबारी मयूर वधवानी से हुई थी।

SI News Today

Leave a Reply