झारखंड के जमशेदपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पिता ने मुर्गे और बकरी के लिए पत्नी से पैसे ना मिलने पर एक साल की मासूम बेटी को गला दबाकर मार दिया। हत्या के आरोपी लादुरा समद को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। टोक्लो पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अशोक कुमार सिन्हा ने घटना के मामले में आज (18 मई, 2017) ये जानकारी दी है। बात दे घटना बीते बुधवार (17 मई, 2017) की है।
वहीं मामले में पत्नी सुखमती द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार पुलिस ने कहा कि आरोपी पति द्वारा पैसे ना मिलने पर उसने पति को मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित पत्नी किसी तरह बचकर निकलने में कामयाब हुई। लेकिन बाद में जब सुखमती 12 महीने की मासूम को घर से लेने के लिए आई तो वो सो रही थी। घटना पश्चिमी सिंगभुम जिले के डुकरी गांवकी है। घटना के बारे में सुखमती ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया, ‘पति के चुंगल से जब सुखमती सो रही एक साल की बच्ची को ले जाने की कोशिश कर रही थी तब आरोपी पति ने बच्ची को सुखमती की गोद से छीनकर कथित तौर पर जमीन पर रखकर बच्ची की गर्दन पर पैर रख दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।’
बता दें कि इससे पहले भी राजस्थान के अलवर में बेटे की चाहत में एक पिता ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दी थीं। यहां आरोपी पिता सूरज प्रजापति ने अपनी तीन की साल की बेटी की हत्या कर दी थी। इस घटना में भी पिता ने मासूम बेटी का गला दबाकर हत्या की थी। अगली सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी ने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी सूरज प्रजापति की पत्नी संतोष ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद आरोपी को गिफ्तार किया गया।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी की तीन बेटियां थी। वह बेटे की खातिर पहली बेटी के बाद दो अन्य बेटियों का बाप बनना उसे अखर रहा था। जिसे लेकर वह कई बार रिश्तेदारों से भी अपना दुखड़ा रो चुका था।