Friday, November 24, 2023
featured

बेवॉच बॉक्स ऑफिस कलेक्शनः भारतीय दर्शकों को रिझा पाने में नाकाम रही प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म बेवॉच इंडियन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डॉट इन के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.25 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले फिल्म को नॉर्थ अमेरिका में रिलीज किया जा चुका है। फिल्म ने वहां 7 दिन के अंदर 28.5 मिलियन डॉलर की कमाई की। और अब इस फिल्म को वर्ल्ड वाइड रिलीज कर दिया गया है। सभी को पता है कि वेवॉच प्रियंका चोपड़ा की पहली हॉलीवुड फिल्म है इसमें वो नकारात्मक किरदार विक्टोरिया लीड्स के तौर पर नजर आ रही हैं। प्रियंका के जेम्स बॉन्ड जैसे सुपर विलेन अवतार से आप नजरें नहीं हटा पाएंगे।

इसमें चोपड़ा ड्रग डीलिंग के अलावा रीयल एस्टेट के बीच संघर्ष करते हुए दिखती हैं। इसके अलावा हाथों में जाम लिए ग्रैंड पार्टियां देते हुए उन्हें देखा जाता है। इसमें वो एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही है जिसके काम इतने पारदर्शी हैं कि कोई भी उसे पकड़ लेगा। इस तरह के विलेन रोल को बॉलीवुड में रिजेक्ट कर दिया जाता। इसकी वजह विलेन का चालाकी से अपना काम करना है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा ड्वेन जॉनसन, जैक इफ्रॉन, एलेक्जैंड्रा डैड्रियो और कैली रोहरबाच अहम भूमिकाओं में हैं।

बाकी की कास्ट लाइफगाइड गियर में एंट्री करती है, कुछ लोगों की जान बचाती है और साथ ही रोमांस भी कर लेती है। बेवॉच की लाइफगार्ड टीम एक प्यारा सा परिवार है। जो कि फास्ट एंड फ्यूरियस के ट्रेंड की तरह लगता है। ड्वेन जॉनसन के द्वारा निभाया गया किरदार मिच ही फिल्म में दरियादिल है जो इसे बचाए रखता है। मिच के किरदार को ज्यादा स्पेस नहीं दी गई है। उसके रोल को स्थापित करने में डायरेक्टर ने अपनी ज्यादा क्रिएटिविटी को दिखाया है। मिच की टीम कभी कभार डूबते हुए लोगों को बचाने की कोशिश करती है।

SI News Today

Leave a Reply