Friday, April 25, 2025
featured

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सासंद एक फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में..

SI News Today

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा सासंद एक फिर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने ‘डेरा प्रमुख’ से जुड़ा ट्वीट किया है। ट्वीट में परेश रावल ने लिखा, ‘आखिरकार ग्रुप एडमिन का हिंदी नाम मिल गया। वो है डेरा प्रमुख’ परेश रावल के ट्वीट से लगता है कि उन्होंने कथित तौर पर जेल जा चुके डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के नाम पर ऐसे लोगों पर निशाना साधने की जो ट्विटर या अन्य सोशल साइटों पर दूसरे नाम से ट्वीट करते हैं।

भाजपा सांसद के ट्वीट पर कई यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ यूजर्स ने परेश रावल के खिलाफ ट्वीट करते हुए तंज कसा है तो कुछ यूजर्स ने ने ट्वीट के समर्थन में लिखा है। रितू लिखती हैं, ‘बिल्कुल सही। इनकी उल्टी गिनती तो पहले ही शुरू हो चुकी है। क्योंकि मुंबई में सुनामी आ रखी है फिर इन लोगों को शर्म नहीं आती।’

रावल लिखते हैं, ‘आप बिल्कुल सही कह रहे हैं सर।’ सुधांशू पांडे लिखते हैं, ‘व्हाट्सएप पर दो दिन पहले से चल रहा है। पुराना हो गया है। कुछ नया लिखा करिए।’ रजत लिखते हैं, ‘हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर उस बाबा के ही चरणों में पड़े हैं ना?’ अशफाक लिखते हैं, ‘गोरखपुर का कातिल कब मिलेगा साहब जी?’ सुकेश पंडित लिखते हैं, ‘सर फिल्म में भी कॉमेडी और ट्विट भी कॉमेडी। क्या बात है।’ वहीं एक अन्य यूजर लिखते हैं, ‘सर ये ट्विटर है। यहां कोई ए़डमिन नहीं होता। व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करते तो बात बनती।’

SI News Today

Leave a Reply