बॉलीवुड के बेहतरीन कपल्स में से एक माने जाने वाले मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान का जोड़ा हाल ही में अलग हुआ है। वहीं आज भी दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और आए दिन किसी न किसी इवेंट में साथ नजर आ जाते हैं। मई, साल 2017 में दोनों एक्टर्स कानूनी तौर पर एक दूसरे से अलग हो गए थे। इसके बावजूद दोनों को तलाक होने से कुछ दिनों पहले जस्टीन बीबर के कॉन्सर्ट में भी साथ देखा गया था। इसके अलावा अरबाज और मलाइका कई फेस्टिवल और फैमिली टुगेदर में भी साथ नजर आए।
हाल ही में अरबाज खान ‘इंडियन जूनियर प्लेयर लीग T20’ के लॉन्च के लिए दिल्ली में थे। यहां अरबाज खान ने अपने 14 साल के बेटे अरहान को लेकर भी बात की। अरबाज ने कहा, ‘मैं अपने बेटे को लेकर हमेशा सजग रहता हूं। मेरा बेटा अरहान 14 साल का है। उसने हाल ही में अपने माता-पिता को अलग होते हुए देखा है। उसे इस वक्त सही गाइडेंस और सही अटेंशन की जरूरत है। वहीं मुझे उसे सही शिष्टाचार सिखाने की जरूरत है। सही राह का ध्यान रखना जरूरी है। मेरा और मलाइका का रिलेशनशिप बहुत अच्छा है। वहीं उसकी फैमिली से भी मेरे रिलेशन अच्छे हैं। बेटे को प्रियोरिटी में रख कर हमेशा मैं सिचुएशन को मैंटेन करता हूं। इसके लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं।’
अरबाज आगे कहते हैं कि वह अपने बेटे को लीग में पार्टिसिपेट करते हुए देखना चाहूंगा। वह इस वक्त सही एज में है। अगर वह ऐसी किसी चीज में भाग लेना चाहे तो जरूर, क्यों नहीं। हां, लेकिन इसके लिए उसे सलेक्ट होना बहुत जरूरी है। यहां सब कुछ बहुत फेयर है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसके बेटे हैं। सलेक्शन प्रोसेस पास करना बड़ी बात है।