Thursday, April 17, 2025
featured

मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के ऐड में मेकअप करवाते दिखे हिंदू देवी-देवता..

SI News Today

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सैलून के अंदर हिंदू देवी-देवताओं को दिखाया गया है। इस तस्वीर पर एक धर्म विशेष के लोग अपना रोष जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे तिल का ताड़ बनाना कह रहे हैं। दरअसल जो तस्वीर वायरल हो रही है वो देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के सैलून का है। आपको बता दें कि जावेद हबीब अपने नाम से पूरे देश में सैलून की चैन चलाते हैं।

जावेद हबीब को भारत का सबसे लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट माना जाता है। दरअसल जो तस्वीर वायरल हो रही है वो जावेद हबीब के सैलून का न्यूज़पेपर ऐड है। इस तस्वीर में दिखाया गया है कि हिंदू देवी-देवता भी सैलूम में अपना मेकअप करवा रहे हैं। तस्वीर पर लिखा गया है कि जावेद हबीब के सैलून में भगवान भी आते हैं। ऐड के जरिये बताया गया है कि 1 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच सैलून में आने वाले ग्राहकों को सरप्राइज़ गिफ्ट भी दिया जाएगा।

ये तस्वीर कब की है और इसे किसने रिलीज़ किया है इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। हालांकि इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और इसे हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।एक हिंदी न्यूज़ चैनल सुदर्शन न्यूज़ के संपादक सुरेश च्ह्वाणके ने तो इस तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया है और लोगों से कहा है कि आप लोग इस तस्वीर की पुलिस में शिकायत करें।

जावेद हबीब के अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनसे इस तस्वीर के सिलसिले में बात नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि मंगलवार को जावेद हबीब को हरियाणा के यमुनानगर में अपने सैलून के उद्घाटन के दौरान दिल का दौरा पड़ गया था। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

SI News Today

Leave a Reply