Thursday, April 17, 2025
featured

मुबारकां का गाना ‘हवा हवा’ रिलीज

SI News Today

अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म मुबारकां का गाना हवा हवा रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में एक्टर इलियाना डिक्रूज के साथ सड़कों पर खुलकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के जरिए वो एक्ट्रेस को इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं। जब भी बेफिक्र लड़के के किरदार को स्क्रीन पर निभाने की बारे आती है अर्जुन उसपर खरे उतरते हैं। यह गाना एक्टर और फिल्म की उनकी लीडिंग लेडी इलियाना पर फिल्माया गया है। इस गाने को देखकर आपको टिपिकल बॉलीवुड वाली फीलिंग आएगी। क्योंकि गाने में दिखाया गया है कि हीरो सड़कों पर नाचकर अपने प्यार को रिझाने की कोशिश कर रहा है वहीं लड़की नखरे दिखा रही है।

आज यानी 29 जून को रिलीज किए गए इस गाने की झलक आप सभी को ट्रेलर में भी देखने को मिली थी। गाने को मीका सिंह और प्रकृति कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। बॉस्को सेजर के स्टेप्स की वजह से यह गाना बॉलीवुड के फैंस के बीच मशहूर होने वाला है। ट्रेलर और टाइटल गाने में युवा जनरेशन से अनिल कपूर ने सारी लाइमलाइट को छीन लिया था और सभी की नजरें उनपर टिक गई थीं। लेकिन इस गाने में केवल अर्जुन और इलियाना को दिखाया गया है। इस गाने को एक्टर ने अपने आधाकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने लिखा- लो फैला दिया रायता।

अनीज बज्मी निर्देशित यह ड्रामा कॉमेडी फिल्म दो जुड़वा भाईयों की कहानी है जिनका किरदार अर्जुन कपूर ने निभाया है। अर्जुन के इन जुड़वां भाईयों के किरदारों का नाम करण और चरण है। किस्मत के उलटफेर और अजीबो गरीब सीक्वेंस के चलते यह दोनों सगे भाई किस तरह कजिन ब्रदर बन जाते हैं यही फिल्म की कहानी है। इन दोनों भाईयों में से एक चंडीगढ़ में पला बड़ा है और दूसरा काफी वक्त तक लंदन में रहा है।

सिर्फ शक्ल एक जैसी होने के अलवा वे दोनों एक दूसरे से इस हद तक अलग है जितना हो सकते हैं। तफरी तब शुरू होती है जब उनके परिवार उनकी शादी के लिए लड़की तलाशना शुरू करते हैं, इस बात से अंजान कि दोनों की पहले ही गर्लफ्रेंड है। अब देखना यह होगा कि क्या उनके चाचा करदार सिंह यानि अनिल कपूर उन्हें इस मसले से बाहर ला पाते हैं या नहीं। 28 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में मुबारकां रिलीज होगी।

SI News Today

Leave a Reply