Wednesday, April 30, 2025
featured

मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से हुई बड़ी गलती, जानिए..

SI News Today

श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम लगातार मैच जीत रही हैं। टेस्ट में सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया वनडे में भी श्रीलंका को 5-0 से हराने की कोशिश करेगी। विदेशी दौरे पर टीम को इस मुकाम पर पहुंचाने का श्रेय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया जाए तो गलत नहीं होगा। धोनी विदेशी सरजमी पर विकेट के पीछे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बीते मैच में श्रीलंका के खिलाफ पचासा भी ठोका। उन्होंने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने के लिए रोहित शर्मा के साथ 157 रनों की साझेदारी की। सीरीज के दूसरे मैच में भी धोनी ने सराहनीय प्रदर्शन किया था।

हालांकि आमतौर पर अब धोनी के भविष्य के लेकर सवाल उठने लगे हैं। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में रनों की बरसात करने वाले धोनी ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। लेकिन धोनी की बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी विकेटकीपिंग ज्यादा ध्यान आकर्षित करती है। कुछ विशेषज्ञ तो यहां तक कहते हैं कि विश्व में धोनी से बेहतर विकेट कीपर और कोई नहीं है। लेकिन शायद आपको यकीन ना हो कि धोनी बहुत आसान सा रन आउट भी मिस कर चुके हैं। इसका वीडियो सोमवार (28 अगस्त) को ट्विटर विराट कोहली नाम के यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो 27 अगस्त के मैच का बताया जाता है। जिसमें श्रीलंका दो विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाकर खेल रही थी। इस दौरान टीम ने 25 ओवर खेले थे। तब दिनेश चांडीमल शॉट खेलकर तेजी से रन पूरा करने के लिए दौड़ते हैं लेकिन दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज के मना करने पर चांडीमल वापस क्रीज की तरफ दौड़ते हैं। इस दौरान फील्डर द्वारा गेंद दिए जाने के बाद भी धोनी आसान सा रन आउट करने से चूक गए। हालांकि बाद में चांडीमल 36 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए उन्होंने 71 गेंदों का सामना किया। लेकिन चांडीमल को रन आउट करने से चूके धोनी उस दौरान काफी निराश नजर आए। क्योंकि धोनी खुद तब विरोधी खिलाड़ी को रन आउट करने के लिए पूरी तरह तैयार थे। लेकिन आखिर में उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो रन आउट नहीं कर सके।

SI News Today

Leave a Reply