Thursday, March 13, 2025
featured

मौनी रॉय ने ग्लैमरस अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन…

SI News Today

गुरुवार को मौनी रॉय ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री के उनके दोस्तों और कलीग्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अपने फॉलोवर्स को मौनी ने जन्मदिन के मौके पर एक गिफ्ट दिया। उन्होंने अपनी कुछ ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जहां एक तरफ बहुत से लोगों को यह जानने का इंतजार है कि एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन कैसे सेलिब्रेट किया वहीं उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है। शेयर की गई तस्वीरों में मौनी फ्लैमिंगो में हरे भरे गार्डन में बैठी हुई नजर आ रही हैं। कलर्स पर आने वाले अपने शो नागिन के जरिए एक्ट्रेस हर घर में जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं।

अब अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड के जरिए एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि वो सिल्वर स्क्रीन पर आते ही छा जाएंगी। उन्होंने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- फिल्थी फ्लेमिंगो। दूसरी में लिखा है- बेसुध दिन की एक कहानी। तीसरी में लिखा है- मेरी तस्वीर खींचो मैं आज खूबसूरत महसूस कर रही हूं। मौनी के जन्मदिन के मौके पर उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड मोहित रैना ने भी उनकी एक तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- जन्मदिन मुबारक। उड़ो।

मौनी खाने पीने की बहुत शौकीन हैं। वह खाने के साथ कभी कॉम्प्रोमाइज नहीं करतीं। अपने वजन को लेकर भी वह ज्यादा परशान नहीं होतीं। क्योंकि उनका ऑलटाइम फेवरेट डांस उनके साथ हमेशा रहता है। मोहित रैना और मौनी रॉय ने कभी पब्लिक में अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। दोनों ने साथ में लाइफ ओके के शो देवों के देव महादेव में काम किया था। माना जाता है कि तभी से दोनों के बीच प्यार के फूल खिल गए थे।

इस कपल को साथ में कई अवॉर्ड शो सहित कार्यक्रम में साथ देखा जाता है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आ रही थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसी वजह से उन्होंने एक दूसरे को ट्विटर हैंडल पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इसपर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था।

SI News Today

Leave a Reply