रिलायंस जियो के जियो चैट से भी आप अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति खेलकर आकर्षक इनाम जीत सकते हैं। इसके लिए आपके पास जियो का नंबर होना जरूरी है। अगर नहीं है तो आप केबीसी नहीं खेल पाएंगे। आइये हम आपको बताते हैं कि आप कैसे जियो चैट ऐप से केबीसी खेलकर अमेजिंग प्राइज जीत सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में रिलायंस जियो के जियो चैट ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जियो चैट ऐप को ओपन करके उसे अपने रिलायंस जियो नंबर के साथ लॉगिन करना है। इसके बाद वहां आ रहे Jio KBC Play Along के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद वह टर्म्स एंड कंडिशन्स एक्सेपट करने के लिए कहेगा तो इसे एक्सेप्ट करना है।
आपको बता दें कि शो के अंत में भी सवाल पूछा जाता है जिसके विजेताओं को भी आकर्षक इनाम दिए जाते हैं। मंगलवार 5 सितंबर 2017 के एपिसोड में तीन खिलाड़ी आए जिनमे से दो लड़कियां कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई हैं। मानसी पहले ही प्रश्न पर अपनी लाइफ लाइन ऑडियंस पोल ले लेती हैं। अमिताभ बच्चन उससे पूछते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि इतने आसान सवाल पर वो कैसे लाइफ लाइन ले सकती हैं। मानसी ने जवाब दिया कि उन्हें मालूम था पर वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं। इसके बाद दूसरे सवाल पर ही वो जोड़ीदार लाइफ लाइन लेती हैं। खेल के पहले पड़ाव पर पहुंचते-पहुंचते अपनी सभी लाइफ लाइन्स इस्तेमाल कर लेती हैं।
दूसरी खिलाड़ी शिवी पहला सवाल का उत्तर आसानी से दे देती हैं। दूसरे प्रश्न में उन्हें बहुत परेशानी होती है जिसमें वो अपनी पहली लाइफलाइन ऑडियंस पोल लेती हैं। इसके बाद वो तीसरे सवाल का भी सही उत्तर आसानी से दे देती हैं। चौथे सवाल में भी उन्हें बहुत परेशानी होती है जिसमें वो जोड़ीदार लाइफ लाइन लेती हैं। इसी सवाल पर वो एक और लाइफ लाइन ले लेती हैं। अगले सवाल पर भी वो लाइफ लाइन ले लेती हैं। इसके बाद वो 10 हजार रुपए जीत लेती हैं। उनकी सभी लाइफ लाइन खत्म हो जाती हैं। शिवी इसके बाद 80 हजार रुपए जीत जाती हैं।
आपको बता दें कि जब आप करोड़पति में हिस्सा लेना चाहे तो अब इसका जरिया बहुत आसान हो गया है इसके लिए टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति के आते ही तो उसके साथ ही जियो चैट में सवाल आने शुरू हो जाएंगे। आपको उनमें से सही जवाब चुनना होगा। सही जवाब को ‘लॉक इट डाउन’ पर क्लिक करके लॉक किया जा सकता है। यूजर को शुरूआती 10 सवालों तक, एक सवाल का जवाब देने के लिए 30 सेकेंड का वक्त मिलेगा। इसके बाद सवाल का जवाब देने के लिए कोई तय वक्त नहीं है। आप कितना भी समय ले सकते हैं। हर सवाल का सही जवाब देने पर पॉइंट्स मिलेंगे। इन पॉइंट्स को जियो ऐप में जाकर रिडीम किया जा सकता है।