बॉलीवुड हो या टीवी की दुनिया यहां हर कोई हर एक त्योहार दिल खोल कर मनाता है। ईद का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, इसके बाद अब सबका सब्र खत्म होने को आया है। इसी के साथ ही सब जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं टीवी स्टार कैसे पीछे रह सकते हैं। इस दौरान टीवी के कलाकारों को भी ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी करते हुए देखा गया। टीवी कलाकारों ने साथ मिलकर मौज मस्ती के साथ-साथ खाना पीना किया। टीवी की दुनिया के इन सितारों ने गेट-टु-गेदर कर के इफ्तार पार्टी का मजा लिया।
स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की स्टार कास्ट इस दौरान खूब मौज-मस्ती करती हुई नजर आई। मोहसीन खान, शिवांगी जोशी और ये रिश्ता के बाकी सारे सितारे इस पार्टी में शामिल थे। दरअसल शो के प्रोड्यूसर ने ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी ऑर्गनाइज की थी। इसके बाद पार्टी के नाम से ये रिश्ता की पूरी टीम खुश हो गई। पार्टी में सब खूब इंज्वॉय करते हुए नजर आए। वहीं खाने से पहले सबने खुदा की इबादत की और उन्हें शुक्रिया कहा।
स्टार प्लस के इस बेहद लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के प्रोड्यूसर हर बार इफ्तार पार्टी रखते हैं। साल 2009 से वे लगातार सेट पर ईद के मौके पर इफ्तार पार्टी करते हैं। हर साल सब साथ में बैठ कर खाना खाते हैं। इस दौरान यूनिट का हर मेंबर वहां मौजूद रहता है। तो वहीं स्टार प्लस के एक और पॉपुलर शो ‘दिल बोले ओबेरॉय’ के सेट पर भी प्रोडूसर गुल खान ने इफ्तार पार्टी रखी। इस दौरान शो के मेन लीड ओमकारा यानी कुणाल जय सिंह और गौरी उर्फ श्रेनू पारिख ने भी लजीज खाने का पूरा मजा लिया।
बता दें, बड़ा पर्दा हो या छोटा पर्दा हर त्योहार का मजा यहां लिया जाता है। हर त्योहार को बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं होली, दिवाली, ईद… हर त्योहार के मौके पर सेलिब्रेट जम कर लुत्फ उठाते हुए नजर आते हैं। इस तरह से हर धर्म के त्योहार को उसी जोश और खुशी के साथ मनाए जाने से ये स्टार एक अच्छा सोशल मेसेज भी दे रहे हैं।