Monday, November 27, 2023
featured

ये है मोहब्बतें, 31 मई 2017 फुल एपिसोड: आदी-आलिया की शादी को लग गई है बुरी नजर

SI News Today

स्टार प्लस के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में अशोक का प्लान कामयाब हो जाता है। वहीं फ्रॉड शादी करने के झूठे केस में बेचारे आदी को फंसा दिया जाता है। अब बेचारा आदी सलाखों के पीछे है। इधर, परिवार के लोग आदी के लिए काफी परशान हैं। इशिता रमन उस जेल से बाहर निकालने की हर कोशिश करते हैं। पर कुछ नहीं हो पाता। दोनों सोचते हैं कि अगर उनके हाथ आदी-रौशनी के तलाक के पेपर्स लग जाएं तो वह आदी को जेल से बाहर निकाल सकते हैं। लेकिन उनकी ये एक उम्मीद भी टूट जाती है। अशोक उनके इस काम में टांग अड़ाता है। पेपर्स इशिता रमन के हाथ न लगें, इसके लिए वह जाल बुनता है। बावेजा अशोक और गगन की मदद करता है। इसके बाद तलाक के पेपर्स इशिता रमन को नहीं मिल पाते।

इसके चलते आदी को फ्रॉड शादी के केस में फंसा दिया जाता है। अपने पति को इस हालत में देख कर आलिया बहुत दुखी है। इस बीच आलिया अपने पति आदी के लिए जेल में खाना बनाकर ले जाती है। आलिया उसे घर का बना खाना खिलाती है। आलिया भी आदी को भरोसा देती है कि सब ठीक हो जाएगा। इस तरफ महिलाओँ ने भल्ला परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब इसकी शिकार रूही हो जाती है। रूही अब सदमे में है। इशिता रूही की देखभाल करने के लिए उसके साथ रहती है। वहीं रमन का गुस्सा सातवें आसमान पर है। रमन गुस्से में महिलाओं को बोलता है कि आप ऐसा कैसे कर सकती हैं। वह इस दौरान महिलाओं को खूब खरी-खोटी सुनाता है। महिलाएं छोटा सा मुंह लेकर अशोक के पास पहुंचती है। अशोक कहता है कि क्या सिर्फ रमन से सुनने के लिए ही उसने उन्हें पैसे दिए थे। कम से कम रूही का मुंह तो काला किया होता। वह मिलाओं पर नाराजगी जताता है, उन पर चिल्लाता है।

इधर इशिता अपने बेटे के लिए परेशान है। तभी रमन कहता है कि वह बवेजा के वकील के पास जा रहा है। तभी इशिता भी उसके साथ जाने के लिए कहती है। दोनों वकील के पास पहुंचते हैं, इस दौरान दोनों वकील से रौशनी और आदी के तलाक के पेपर्स मांगते हैां। लेकिन वकील साफ मुकर जाता है कि वहां तलाक के लिए कोई नहीं आया था। अब इशिता सोचती है कि वह इस मुसीबत से कैसे निकले। इसके बाद रमन और इशिता जेल में बंद आदी के पास पहुंचते हैं।

इस दौरान उन्हें मिलने के लिए सिर्फ 10 मिनट का समय मिलता है। इशिता आदी से पूछती है कि जब वह वकील के पास गया था क्या कोई ऐसा व्यक्ति वहां मौजूद था जिसने तुम्हें पेपर्स पर साइन करते हुए देखा हो। तब आदी उसे बताता है कि हां एक आदमी उस वक्त वहां मौजूद था। अब इशिता मीडिया वालों के सामने यह बात कहती है कि उसके बेटे को फंसाया जा रहा है। वह मीडिया के जरिए उस आदमी को मेसेज पहुंचाने की कोशिश भी करती है। टीवी पर यह बात बवेजा और अशोक भी देख लेते हैं। आगे क्या होता है.. क्या अशोक और गगन का प्लान कामयाब हो जाएगा। क्या आदी -आलिया की शादी में आई ये मुसीबत जिंदगी भर उनका पीछा करेगी। क्या इशिता अपने बेटे की जिंदगी में आए इस तूफान से लड़ पाएगी। जानने के लिए पढ़ते रहें सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ के अपडेट्स।

SI News Today

Leave a Reply