Thursday, April 17, 2025
featured

राखी से शादी और वीना संग डेट पर जाने को क्या राजी हो गए थे सलमान, जानिए..

SI News Today

देश का ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ कौन है? यह सवाल उठे, तो सबसे ऊपर नाम सलमान खान का आएगा। जैसे फिल्मों में दबंग खान का सिक्का बोलता है, वैसे ही उन्हें देखकर कुंआरी कन्याओं का दिल डोलता है। सलमान खान के चाहने वालों में आम से लेकर खास वर्ग के लोग शामिल हैं। ऐश्वर्या से लेकर कटरीना कैफ तक के साथ सल्लू का नाम जुड़ा। कई मॉडल्स के साथ छुट-पुट लिंकअप्स भी हुए। लेकिन वह शादी कब और किससे कर रहे हैं। यह अभी भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

सलमान से शादी करने के लिए कई नामचीन हस्तियां इच्छा जता चुकी हैं। इनमें बी-टाउन की कंट्रोवर्सी क्वीन और पेशे से आइटम गर्ल राखी सावंत का नाम भी है। एक वक्त था जब वह सल्लू की घर वाली बनने को बेताब थीं। वहीं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस, टीवी होस्ट और मॉडल वीना मलिक भी सलमान के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखती थीं। वह भी उनके साथ डेट पर जाना चाहती थीं। सल्लू को लेकर इन एक्ट्रेसेस के क्रश पर जब सलमान से सवाल किए गए तो जानते हैं उन्होंने क्या जवाब दिए।

दरअसल, कुछ सालों पहले एबीपी न्यूज़ के साथ हुई सलमान खान की बातचीत हुई थी। इंटरव्यू में उस दौरान पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी थे। तब कांबली ने सलमान का इंटरव्यू लिया था। वह पूछते हैं राखी ने एक शो पर कहा था कि वह बेकरार है, तरस रही हैं। आपसे शादी के लिए। सलमान कहते हैं, तू कर ले। वह आगे बढ़ते हैं, तो कहते हैं कि तू इस तरफ मत आना। वरना मैं दनादन देता जाऊंगा।

कांबली फिर सवाल दागते हैं हैं, तो सलमान कहते हैं कि मैं उसके लिए तैयार नहीं हूं। मैं माफी चाहता हूं। यह सवाल पूछने से पहले वह कहते हैं कि मारना मत। हेल्मेट-पैड पहन लूं। आगे पूछते हैं कि सलमान जी, वीना मलिक आपको डेट पर लेकर जाना चाहती थीं। आप बहुत लकी हैं। सलमान कहते हैं, सारा लक तू मेरा ले ले। मतलब सलमान दोनों के बारे में पूछे जाने पर कन्नी काट लेते हैं।

SI News Today

Leave a Reply