Friday, April 18, 2025
featured

लक्ष्मी जी को करना है खुश तो शुक्रवार को जरूर करें ये काम..

SI News Today

हफ्ते के सातों दिन ज्योतिष विद्या के अनुसार अलग-अलग महत्व रखते हैं। वैसे तो हर दिन शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत कभी भी की जा सकती है। ऐसे ही हिंदू धर्म में धन की देवी लक्ष्मी है। लक्ष्मी देवी का दिन ज्योतिष विद्या के अनुसार शुक्रवार माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का पूजन करने वो प्रसन्न होती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उसके घर में सुख-समृधि प्रवाहित होने लगती है। सभी जिंदगी की भाग दौड़ में बहुत परेशान हैं फिर भी अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए बहुत से लोग सुख-शांति और धन की प्राप्ति के लिए शुक्रवार का व्रत करते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत आसान होता है अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और आप व्रत नहीं कर सकते हैं तो कुछ आसान उपाय अपनाकर भी धन की देवी माता लक्ष्मी को खुश कर सकते हैं।

किसी से भी कुछ उधार ना लें- कई बार हमारी आदत और मजबूरी के कारण हमें किसी से उधार करना पड़ता है। ये चाह कर भी कभी शुक्रवार के दिन ना करें अन्यथा इससे अप्क्की आर्थिक स्थिति और भी बिगड़ सकती है। शुक्रवार के दिन अपने पास लाल कपड़ा जरूर रखें।

गाय को जरूर रोटी खिलाएं- वैसे तो हिंदू धर्म में मान्यता है कि हर किसी को गाय को रोटी खिलानी चाहिए। कई लोग घर में दिन की पहली रोटी गाय की निकाल कर ही अपना खाना बनाना शुरू करते हैं। शुक्रवार के दिन ये जरूर करना चाहिए। इससे घर में आई दरिद्रता जरूर दूर हो जाती है और धन की कमी नहीं होती है।

गरीब को दान करें- शुक्रवार के दिन हमेशा गरीब को रोटी खिलानी चाहिए। उन्हें कुछ दान जरूर करें ये बहुत ही शुभ माना गया है।

मां लक्ष्मी का पूजन करें- वैसे पूजा तो हम रोजाना करते हैं लेकिन शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें, प्रसाद में खीर चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थिति तो सुधरती ही है साथ ही घर में सुख-समृधि भी आती है।

कन्याओं को खीर खिलाएं- शुक्रवार के दिन कन्याओं को चांदी की कटोरी में खीर खिलाने से समृधि आती है। अगर आपके पास चांदी की कटोरी नहीं है तो साधारण कटोरी में खिलाना भी अच्छा होता है। इससे कभी भी जीवन में धन की हानि नहीं होती है।

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी का पूजन करने के बाद शंख में चावल और गुलाब की पंखुडियां डाल कर उसे मंदिर की दक्षिण दिशा में अवश्य रखें। इससे धन की प्राप्ति होती है।

SI News Today

Leave a Reply