हॉलीवुड फिल्म ‘द रेवेनंट’ के कलाकार लियोनार्डो डिकेप्रियो ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। अब खबर है कि लियोनार्डो डिकेप्रियो ने अपना जीता हुआ ऑस्कर अवॉर्ड ऐकेडमी को वापिस कर दिया है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि जो ऑस्कर अवॉर्ड वापिस किया गया है वह वो अवॉर्ड नहीं है जो उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए मिला था।
जी हां, दरअसल लियोनार्डो डिकेप्रियो ने हॉलीवुड फिल्म ‘द रेवेनंट’ के लिए जो ऑस्कर जीता था वह उनके पास ही है। अपनी लाइफ में उन्होंने एक ही ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। उनकी जिंदगी का पहला ऑस्कर अवॉर्ड फिल्म उन्हें ‘द रेवेनंट’ के लिए ही मिला है। लेकिन जिस अवॉर्ड को वापस करने की बात हो रही है, यह वो ऑस्कर अवॉर्ड है जो उन्हें गिफ्ट में मिला था।
दरअसल, यह वो ऑस्कर अवॉर्ड था जो मार्लो ब्रांडो ने 1954 में अपनी फिल्म ‘ऑन द वॉटर फ्रंट’ के लिए जीता था। जो उन्हें प्रोडक्शन कंपनी रेड ग्रेनाइट पिक्चर्स ने गिफ्ट में दिया। अब खबर है कि कथित तौर पर लेशिया में गवर्नमेंट करप्शन और मनी लॉन्डरिंग मामले में रेड ग्रेनाइट कंपनी संदेह के घेरे में है।
लियो का नाम इस स्कैम में नहीं है लेकिन उन्हें कंपनी ने जो गिफ्ट के तौर पर अवॉर्ड गिया था वह ऑस्कर उन्होंने वापिस कर दिया है। इस दौरान रेड ग्रेनाइट ने उन्हें 3.2 मिलियन डॉलर की एक पिकासो पेंटिंग भी गिफ्ट में दी थी। माना जा रहा है कि वह ये भी वह वापिस कर देंगे।
हाल ही में ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो अपनी प्रेमिका डेनमार्क की मॉडल नीना अगदल से अलग हो गए थे। सूत्र के मुताबिक, दोनों बिना किसी के मनमुटाव के अलग हो गए।
एक वेबसाइट ने सूत्र के हवाले से बताया कि नीना और लियो अलग हो गए हैं अब वह दोनों सिर्फ दोस्त हैं। डिकैप्रियो का नाम पहली बार 2016 की गर्मियों में अगदल से जुड़ा था। कई बार दोनों सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए। पिछली बार दोनों अप्रैल में साथ देखे गए थे। इससे पहले डीकैप्रियो का नाम पहले एमा बंटन, जिसेल बंडचेन और बर राफेल जैसी सेलिब्रिटीज से जुड़ चुका है।