दिनेश विजान ने कॉकटेल, लव आज कल और फाइडिंग फैनी में दीपिका पादुकोण के साथ काम किया है। इसके अलावा राब्ता के जरिए निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू करने वाले विजान ने अपनी फिल्म के स्पेशल गाने में एक्ट्रेस को लिया है। राब्ता में लीड रोल सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन और जिम सरभ निभा रहे हैं। इसके बाद निर्देशक बदलापुर 2 बनाएंगे। जिसमें वो लीड के तौर पर दीपिका पादुकोण को चाहते हैं। ओरिजनल फिल्म में वरुण धवन ने अपने करीबियों की मौत का बदला लिया था। अब ठीक उसी तरह का काम करते हुए दीपिका करते हुए नजर आएंगी। इस बात को डीएनए से एक सूत्र ने कंफर्म करते हुए बताया कि बदलापुर का सीक्वल बनाया जाएगा। जिसमें कि महिला नायक को दिखाया जाएगा और पूरी नई कास्ट होगी। जिसे लेकर प्लानिंग की जा रही है।
दिनेश ने इसका आइडिया दीपिका को दिया जो उन्हें काफी पसंद आया। यह एक किरदार संचालित वाली भूमिका है। ठीक वैसे ही जैसे बदलापुर में करते हुए वरुण धवन दिखे थे। हालांकि अभी स्क्रिप्ट तैयार नहीं है और जैसे ही यह पूरी हो जाएगी प्रोड्यूसर इसके बारे में एक्ट्रेस को सूचित करेंगे ताकि उनकी डेट्स को लॉक किया जा सके। दिनेश के लिए हमेशा दीपिका पहली पसंद रही हैं। इसके पीछे वजह दोनों की लंबे समय की दोस्ती है। फिलहाल एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की पद्मावती में बिजी हैं। जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
पद्मावती के बाद दीपिका हनी त्रेहान की एक अनाम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी। जिसमें कि वो माफिया डॉन सपना दीदी के किरदार में नजर आएंगी। 2018 में बदलापुर 2 की शूटिंग शुरू की जाएगी। दीपिका पादुकोण को आखिरी बार ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में विन डीजल के साथ देखा गया था। उन्होंने मरुन रंग के शीयर गाउन के साथ रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। इसी वजह से सभी को इंतजार था कि वो दूसरे दिन क्या पहनती हैं।
एक तरफ से केप वाली थाई हाई स्लिट गाउन पहनकर एक्ट्रेस ने सभी को इंप्रेस किया। बहुत से लोगों को डर था कि मेट गाला की तरह दीपिका अपने फैशन सेंस से कांस में निराश करेंगी। वो सभी उनके डेब्यू लुक से काफी इंप्रेस नजर आए। अंतर राष्ट्रीय स्तर के फैशन एक्सपर्ट एक्ट्रेस के डेब्यू आउटफिट से संतुष्ट नजर आए।