Wednesday, April 30, 2025
featured

शादी के बंधन में बंध जाएंगे- सागरिका घाटगे और जहीर खान, जानिए

SI News Today

‘चक दे’ गर्ल सागरिका जल्द ही क्रिकेटर जहीर खान से शादी करने जा रही हैं। अभी अप्रैल के महीने में ही दोनों ने सगाई भी की। इसके बाद अब सागरिका और जहीर की शादी की तारीख भी तय हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार सागरिका और जहीर अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हो चुके हैं। इस कपल की शादी की तारीख जो निकल आई है। रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस साल दोनों शादी के बंधन में गुपचुप तरीके से बंध जाएंगे।

दोनों कपल सेपरेट सेलिब्रेशन के साथ शादी की रस्म करेंगे। वहीं 27 नवंबर को दोनों का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया है। खबर यह भी है कि जहीर और सागरिका दो जगह मुंबई और पुणे में भी इस सेरमनी को सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं करीबियों और रिश्तेदारों को भी इस बारे में जल्द सूचित कर जगह और समय बताया जाएगा। बता दें, सागरिका ने सोशल मीडिया पर अपनी और जहीर की इंगेजमेंट की बात अनाउंस की थी। अप्रैल के महीने में जहीर और सागरिका ने अलग अलग ट्वीट सेम कैप्शन के साथ पोस्ट किए थे- ‘पार्टनर्स फॉर लाइफ’। जहीर ने अपनी और सागरिका की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें सागरिका अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही हैं।

सागरिका फिल्म चक दे इंडिया में शाहरुख खान के साथ नजर आईं थीं और इस रोल के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड दिया गया था। सागरिका घाटगे ने एक पंजाबी फिल्म दिलदारियां में लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म 9 अक्टूबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सागरिका ने कुछ ही वक्त पहले अपनी रिलेशनशिप के बारे में एक इशारा तब दिया था जब उन्होंने कहा- चलिए मैं यह कहती हूं कि मैं इस वक्त बहुत खुशनुमा जगह पर हूं। मैंने कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं की है। यहां तक कि मैंने मीडिया से भी कुछ भी नहीं बोला। ज्यादतीय जिंदगी की बातें डिसकशन के लिए नहीं होती हैं।

SI News Today

Leave a Reply