Tuesday, April 29, 2025
featured

सिंघम बनकर इस बार अजय देवगन नहीं बल्कि सनी देओल आएंगे नजर..

SI News Today

बाजीराव सिंघम के तौर पर अजय देवगन ने दो फिल्मों में काम किया है। अब इसके तीसरे पार्ट में उनकी जगह सनी देओल नजर आएंगे। इस बार स्क्रीन पर गुंडो को सनी मारते हुए दिखेंगे। यह फिल्म दक्षिण भारत की सिंघम 3 का हिंदी रीमेक होगी। जिसमें सिंघम का किरदार सूरिया ने निभाया था। सूरिया पहली दो फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। जयंती लाला गाडा द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली यह फिल्म एस 3 कहलाएगी। उन्होंने दक्षिण की फिल्म देखी और उन्हें काफी पसंद आई। जिसके बाद उन्होंने इस हिंदी में बनाने का निर्णय लिया। एक सूत्र ने डीएनए को बताया कि फिल्म साइन करने से पहले सनी ने अजय को फोन किया और बताया कि वो इसे कर रहे हैं। उन्होंने देवगन से सिंघम नाम का कहीं भी प्रयोग ना करने को कहा। अजय ने भी उनकी बात मान ली।

ढेर सारे एक्शन से भरपूर सिंघम 3 एक ऐसे पुलिसवाले की कहानी होगी जो अपने साथी की जान लेने वाले को ढूंढ रहा है। हत्यारे को ढूंढते समय उसका सामना ठग और अपराधियों से होता है। जहां सिंघम और सिंघम 2 को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। वहीं सिंघम 3 के जरिए के रवि चंद्रन निर्देशन में डेब्यू करेंगे। दोनों फिल्मों में अजय ने सूरिया की तरह का लुक अपनाया हुआ था। क्या सनी भी उनके नक्शेकदम पर चलते हुए मूंछे रखेंगे? वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय की अकमिंग फिल्म बादशाहो है जो 1 सितंबर को रिलीज होने वाली है। मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

गणेश चतुर्थी उत्सव के मौके पर अजय गणपति बप्पा के दर पर दुवाएं मांगने पहुंचे। अजय देवगन ‘लालबाग चा राजा’ बप्पा के के चरणों में शीष शुकाते हुए नजर आए। इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार। फिल्म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी इलियाना डीक्रूज और ईशा गुप्ता भी होंगी।अजय ने इस दौरान बप्पा के साथ स्पेशल मोमेंट की खास तस्वीरें अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कीं। तस्वीर में अजय गणपति बप्पा को प्रणाम करते देखे जा सकते हैं। बता दें, टीवी स्टार से लेकर बड़े पर्दे के सितारे इन दिनों बप्पा की सेवा में लगे हुए हैं। कई स्टार्स बप्पा को अपने घर भी लाए हैं।

SI News Today

Leave a Reply