Friday, March 28, 2025
featured

सीक्रेट सुपरस्टार में आमिर खान के लिए इस तरह गढ़ा गया था ‘रंगीला’ किरदार, जानिए…

SI News Today

फिल्म पीके में आपने आमिर खान का अलबेला रूप देखा था। जल्द ही वह बेहद रंगीन और पागल अवतार में सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगे। अपकमिंग फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में। यह किरदार खुद को कूल समझता है, लेकिन असल में वह होता कुछ और ही है। आमिर का यह रोल-लुक कैसे गढ़ा-बुना गया।

इससे जुड़ा हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। फिल्म की यूनिट के कई लोगों ने इसमें उनके किरदार और लुक के बारे में खुल कर राय जाहिर की है। वह इसमें स्पाइक्स, अजीब सी दाढ़ी, चश्मा, सोने की चेन और कसी टी-शर्ट्स पहने दिखेंगे।

मिस्टर परफेक्शनिस्ट इस फिल्म में शक्ति कुमार के रोल में हैं, जो एक म्यूजिक डायरेक्टर होता है। फिल्म में वह खुद को बेहद कूल समझता है। लेकिन एक नंबर का बत्तमीज होता है। लड़कियों से खूब फ्लर्ट करता है।

कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रियांजली लहरी ने बताया कि उन्हें (आमिर को) लग रहा है कि यह बेहद कूल है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। कोरियोग्राफर सान्या मल्होत्रा कहती हैं कि एक नंबर के बत्तमीज इंसान हैं, शक्ति कु्मार फिल्म में। उन्हें किसी से बात करने की तमीज नहीं है।

आमिर बताते हैं कि उनका किरदार लड़कियों से फ्लर्ट भी करता है। जितनी खराब क्वालिटी आप सोच सकते हैं, वह शक्ति कुमार में हैं। आगे सुनिए पत्नी किरण राव ने उनके लुक के बारे में क्या कहा।

SI News Today

Leave a Reply