कुछ समय पहले मीडिया में सुर्खियां आई थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की वजह से फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के बीच में लड़ाई हो गई थी। जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन गए थे। खबर थी कि एक्स ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से उनके वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड फरहान के बीच तनाव पैदा हो गया था। हालांकि इन खबरों के बीच फरहान ने आदित्य के साथ अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिससे कि इन खबरों पर विराम लग गया था। अब अगर डीएनए की खबर पर विश्वास किया जाए तो दोनों साथ में फिल्म में नजर आने वाले हैं।
जी हां आपने सही सुना। निर्देशक मोहित सूरी ने डीएनए को बताया कि फरहान को उनकी फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी लगी जोकि एक पिता और बेटे के आसपास घूमता है। इस फिल्म में समानांतर दो लीड एक्टर होंगे और सूत्रों का कहना है कि फरहान और आदित्य को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। एक सूत्र ने डीएनए को बताया कि मोहित ने फरहान और आदित्य को साथ में कास्ट करने का निर्णय लिया है। उन्हें एक युवा एक्टर चाहिए था और जब उन्होंने आदि को स्क्रिप्ट सुनाई तो उन्हें वह काफी पसंद आई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत हां कर दी।
आशिकी 2 में साथ काम करने के बाद एक्टर और डायरेक्टर फिर से उस जादू को क्रिएट करना चाहते थे और अपनी आखिरी फिल्म की सफलता को रिपीट भी करना चाहते हैं। फरहान और आदित्य का फिल्म में अलग ट्रैक है जो परिस्थितियों की वजह से साथ आते हैं। सूत्र ने फरहान और आदित्य के बीच अतीत में श्रद्धा की वजह से हुए कोल्ड वॉर की खबरों को खारिज किया।
सूत्र ने बताया- आदित्य और फरहान साथ में काफी अच्छी तरह से रहते हैं। दोनों साथ में काम करने को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। फिल्म के लिए फरहान तैयारी कर रहे हैं और अपनी बॉडी बना रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को आदित्य की बॉडी देखने को मिलेगी। इसी वजह से वो रोजाना जिम में वर्कआउट कर रहे हैं।