हाल ही में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड रिलीज हुई है। फिल्म ने शुरुआत एक सप्ताह में शानदार बिजनेस किया है। फिल्म के नाम की वजह से भी फिल्म की काफी चर्चा है। फिल्म पर सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो बनाए जाए रहे हैं। इनदिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को करीब चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को What The Fukrey नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया।
इस वीडियो में दो लड़के होते हैं, इनके रुम की साफ-सफाई ज्यादा नहीं होती है,जिसके कारण से ये दोनों एक बाई को नौकरी पर रखने की योजना बनाते हैं। दोनों लड़को ने अपने घर के बाहर ‘काम वाली बाई चाहिए’ पोस्टर लगा दिया। जिसके बाद एक लड़की आती है। जो बाई की नौकरी करना चाहती है। ये बाई अपने आपको हाफ गर्लफ्रेंड कहती है।
वीडियो की शुरुआत में दिखाया गया है कि वीडियो में काम वाली बाई आती और दो लड़के जमीन पर बैठकर इसका इंटरव्यू लेते हैं। पहला सवाल होता है कि आपको रोज आना होगा। तो अपने आपको हाफ गर्लफ्रेंड कहने वाली लड़की कहती है कि मैं हाफ बाई हूं इसलिए महिने में 15 दिन ही आएगी। लड़के कहते हैं कि ठीक हम दोनों सात-सात दिन काम कर लेंने बचा एक दिन व्रत रख लेंगे। छुट्टी के बारे में बाई ने कहा कि मैं हाफ बाई हीं तो महिने में सिर्फ 15 दिन ही काम करेगी।
जब इसे नौकरी पर रख लिया जाता है तो ये हर काम आधा करती है। पानी मांगने पर आधा गिलास पानी लाकर देती है। इस पर लड़को ने तरीका निकाला और इससे चार गिलास पानी मांगते हैं। जिसे दो गिलास में पी लेते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़के इंटरव्यू के लिए जाना था। लेकिन उसके पैंट को नहीं धोया गया। जिससे दूसरा लड़का सवाल करता है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।