Friday, March 29, 2024
featuredमहाराष्ट्र

जब ऑन ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को लड़की ने मार दिया थप्पड़…

SI News Today

मुंबई में एक 21 साल के लड़के ने ऑन ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया। पुलिस के मुताबिक दानिश शेख ने अपनी मोटरसाइकिल नो पार्किंग जोन में खड़ी कर दी थी। इसके बाद वह अपने एक दोस्त से बात करने लगा। इतने में पुलिस कांस्टेबल तानाजी पाटिल ने दानिश के पास जाकर उससे बाइक हटाने के लिए कहा, क्योंकि बाइक की वजह से दूसरी गाड़ियों को वहां से निकलने में दिक्कत हो रही थी। पुलिस के मुताबिक जब कांस्टेबल ने बाइक हटाने के लिए कहा तो दानिश ने बाइक हटाने से मना कर दिया और कांस्टेबल से बहस करने लगा। जब पाटिल ने कानूनी कर्रवाई करने की बात कही तो वह भड़क गया और पाटिल को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने दानिश के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 353 और 504 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दानिश एक फीमेल के साथ है और उसके पीछे पुलिस कांस्टेबल है, कांस्टेबल दानिश से कुछ कह रहा है। इतने में दानिश भड़क जाता है और तेजी से कांस्टेबल की तरफ बढ़ता और पाटिल का थप्पड़ मार देता है।

उसके साथ मौजूद फीमेल उसका हाथ पकड़ती है लेकिन वह नहीं रुकता है। थप्पड़ लगने के बाद कांस्टेबल गिरते-गिरते बचता है। इसके बाद पुलिस वाला दानिश की तरफ आता है और दोनों में हाथापाई होती है। रोड़ पर काफी देर तक यह ड्रामा चलता है। वहां से गुजरने वाले लोग देखते हुए निकल जाते हैं। फिर एक बाइक वाला आकर रुकता है। इसके बाद एक के बाद एक लोग इकट्ठे होने लगते हैं।

SI News Today

Leave a Reply